Amar Ujala Ltd

08/09/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/09/2026 06:52

JPSC-JSSC आंदोलन में बड़ा मोड़: भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो से सरकार ने की बात, अनशन खत्म करने की अपील

{"_id":"6a7873573b61edb63b081df7","slug":"jharkhand-jpsc-jssc-protest-government-panel-talks-hunger-strike-devendra-nath-mahto-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"JPSC-JSSC आंदोलन में बड़ा मोड़: भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो से सरकार ने की बात, अनशन खत्म करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

JPSC-JSSC आंदोलन में बड़ा मोड़: भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो से सरकार ने की बात, अनशन खत्म करने की अपील

Sun, 09 Aug 2026 06:03 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sun, 09 Aug 2026 06:03 PM IST
सार

Jharkhand News: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन के बीच सरकार ने भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत की। आठ दिन से अनशन पर बैठे महतो की तबीयत बिगड़ने के बाद सरकार की कमेटी ने वीडियो कॉल के जरिए उनका हाल जाना और उनसे भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की।

विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो से सरकार ने की बात - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच रविवार को सरकार ने बड़ा कदम उठाया। सरकार की ओर से गठित वार्ता समिति ने पिछले आठ दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की। समिति ने उनकी तबीयत का हाल जाना और उनसे अनशन खत्म करने की अपील की।
विज्ञापन


तड़के बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने जांच में पाया ग्लूकोज कम
अधिकारी के अनुसार, रविवार तड़के करीब तीन बजे देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई थी। डॉक्टरों ने जांच की तो उनके रक्त में ग्लूकोज का स्तर कम पाया गया। इसके बाद सरकार की ओर से उनसे संपर्क किया गया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई।
विज्ञापन


मंत्री ने वीडियो कॉल पर दिया भरोसा
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री और सरकार की वार्ता समिति के सदस्य सुदिव्य कुमार ने वीडियो कॉल के जरिए महतो से बातचीत की। उन्होंने उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि सरकार और छात्रों के बीच बातचीत चल रही है। मंत्री ने कहा कि इस मुद्दे का समाधान दिन में निकालने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपिका पांडेय सिंह ने भी अनशन खत्म करने को कहा
महतो के मुताबिक, वार्ता समिति की सदस्य और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने भी उनसे भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की। हालांकि, महतो ने तत्काल अनशन खत्म करने का फैसला नहीं लिया। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ बातचीत के लिए गए प्रदर्शनकारी प्रतिनिधियों के लौटने के बाद ही वह इस पर निर्णय लेंगे।

16वें दिन भी जारी है छात्रों का आंदोलन
भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन रविवार को 16वें दिन भी जारी है। सरकार और छात्र संगठनों के बीच शुक्रवार रात से शनिवार तक कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन कोई अंतिम समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद रविवार को सरकार ने छात्रों के साथ एक और दौर की बातचीत शुरू की है।

यह भी पढ़ें: रांची में गूंजा वीर बिरसा मुंडा का जयघोष, 10 हजार कलाकारों के साथ निकली भव्य जतरा

मांगें पूरी नहीं हुईं तो 10 अगस्त को विधानसभा मार्च
प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों ने सरकार को रविवार तक का समय दिया है। मांगों पर सहमति नहीं बनने की स्थिति में 10 अगस्त को विधानसभा मार्च निकालने का ऐलान किया गया है।
Amar Ujala Ltd published this content on August 09, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 09, 2026 at 12:52 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]