10/01/2026 | Press release | Distributed by Public on 10/01/2026 09:39
Link Copied
रेलवे में नौकरी का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से नान-टेक्निकल पापुलर कैटेगरीज (एनटीपीसी) के तहत स्नातक और 12वीं स्तर के कुल 5,165 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। दोनों श्रेणियों के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर इसी माह से शुरू हो रहे हैं।
एनटीपीसी ग्रेजुएट श्रेणी के तहत पे-लेवल पांच और छह के अंतर्गत आने वाले स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर और सीनियर क्लर्क के कुल 3,477 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए स्नातक पास युवा पात्र हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आठ अक्तूबर से शुरू होकर छह नवंबर तक स्वीकार किए जाएंगे।
इसके अलावा अंडरग्रेजुएट (12वीं स्तर) श्रेणी के तहत कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रेन क्लर्क, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के 1,688 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिसकी प्रक्रिया 15 अक्तूबर से 13 नवंबर तक चलेगी।
योग्यता और आयु सीमा
12वीं स्तर के पदों के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों का 12वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए केवल पास होना पर्याप्त है। इसके अलावा टाइपिस्ट पदों के लिए अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की कंप्यूटर टाइपिंग गति आवश्यक है। आयु की गणना एक जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी और 12वीं स्तर के पदों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तय की गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, महिला और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।