08/09/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/08/2026 14:08
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यह खबर एप पर पढ़ें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉगिन करेंउत्तराखंड में 9 से 11 अगस्त के बीच मानसून एक बार फिर सक्रिय रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने विशेष प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस अवधि में राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Badrinath Highway: पहली ही बरसात में टूटे ऑल वेदर परियोजना के निर्माण, सुरक्षा दीवार का हिस्सा धंसा
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में आगामी दिनों में मानसून की सक्रियता के चलते कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है। इसके दृष्टिगत आपदा प्रबंधन विभाग जिलों को सतर्क रहने को कहा है।
सचिव सुमन ने सभी संबंधित विभागों को अपने स्तर पर आवश्यक संसाधनों और उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के साथ ही सड़क मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में तत्काल मार्ग खोलने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मौसम की इस अवधि में मोबाइल फोन स्विच ऑफ न करने, आवश्यक सुरक्षा उपकरण अपने साथ रखने तथा किसी भी आपदा की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों एवं राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने प्रदेशवासियों, पर्यटकों से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें और अनावश्यक जोखिम लेने से बचें। भारी वर्षा के दौरान नदी-नालों, गदेरे एवं बरसाती नालों के आसपास जाने से बचें तथा जलभराव वाले स्थानों और कमजोर पुलों को पार करने का प्रयास न करें। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन एवं पत्थर गिरने की आशंका वाले मार्गों पर विशेष सावधानी बरतें और मौसम खराब होने पर यात्रा को यथासंभव स्थगित करें।