Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

03/01/2026 | Press release | Distributed by Public on 03/01/2026 04:24

श्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया स्पेन के बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में भारतीय भागीदारी का नेतृत्व करेंगे

संचार मंत्रालय

श्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया स्पेन के बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में भारतीय भागीदारी का नेतृत्व करेंगे


भारत पैवेलियन का उद्घाटन और इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 की पूर्व-प्रस्तुति का अनावरण निर्धारित

संचार मंत्री मुख्य मंच के सत्र 'भविष्य के लिए निर्माण' के दौरान जीएसएमए मंत्रिस्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करेंगे, जीएसएमए मंत्रिस्तरीय मंच पर 'ब्रेकिंग द कॉस्ट बैरियर' विषय पर सत्र में मुख्य समापन भाषण देंगे

उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठकों, वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ संवादों तथा रणनीतिक उद्योग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे

प्रविष्टि तिथि: 01 MAR 2026 12:35PM by PIB Delhi

केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया स्पेन के बार्सिलोना में 2से 5मार्च तक होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्ल्यूसी) 2026में भारत की भागीदारी का नेतृत्व करेंगे। एमडब्ल्यूसी विश्व के सबसे बड़े और सर्वाधिक प्रभावशाली प्रौद्योगिकी और दूरसंचार सम्मेलनों में से एक है।

संचार मंत्री अपनी यात्रा के दौरान एमडब्ल्यूसी 2026में भारत पैवेलियन का उद्घाटन भी करेंगे। यह पैवेलियन भारत की बढ़ती दूरसंचार निर्माण क्षमताओं और नवोन्मेष पारिस्थितिकी तंत्र को प्रदर्शित करने के लिए वैश्विक मंच मुहैया कराएगा। वह इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2026की पूर्व-प्रस्तुति का भी अनावरण करेंगे। इस पूर्व-प्रस्तुति में भारत के प्रमुख डिजिटल प्रौद्योगिकी मंच आईएमसी की विशेषताओं पर प्रकाश डाला जाएगा।

श्री सिंधिया मुख्य मंच के सत्र 'भविष्य के लिए निर्माण' के दौरान जीएसएमए मंत्रिस्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में वैश्विक नेता भविष्य के लिए तैयार डिजिटल अवसंरचना और उभरते प्रौद्योगिकी फ्रेमवर्क पर चर्चा करेंगे। श्री सिंधिया जीएसएमए मंत्रिस्तरीय मंच पर 'ब्रेकिंग द कॉस्ट बैरियर' विषय पर सत्र में मुख्य समापन भाषण देंगे। यह सत्र विश्व के लिए किफायती, समावेशी और मापनीय डिजिटल कनेक्टिविटी मॉडलों पर केंद्रित होगा।

संचार मंत्री भारत की मेजबानी में आयोजित सीईओ रात्रिभोज में वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करेंगे जिनमें सहभागी नवोन्मेष और भरोसेमंद साझीदारियों के लिए भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया जाएगा। वह प्रमुख वैश्विक और भारतीय कंपनियों के बूथों और प्रौद्योगिकी प्रदर्शनों में भी जाएंगे।

इसके अलावा श्री सिंधिया टी31600-डी3हाइपर स्केलेबल डीसीआई प्लेटफॉर्म के उद्घाटन के लिए तेजस नेटवर्क के बूथ पर भी जाएंगे। यह भारत के उन्नत दूरसंचार उत्पाद विकास की राह में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगा।

श्री सिंधिया दूरसंचार क्षेत्र के विभिन्न हितधारकों के साथ उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठकों में सार्वभौमिक सार्थक कनेक्टिविटी और अनुकूलनीय संचार अवसंरचना में सहयोग की संभावनाओं की तलाश करेंगे।

संचार मंत्री की एमडब्ल्यूसी 2026में भागीदारी डिजिटल और मोबाइल पारिस्थितिकी तंत्र में वैश्विक नेता के तौर पर भारत के बढ़ते दर्जे को रेखांकित करती है। उनके इस दौरे का उद्देश्य सरकारों, औद्योगिक नेताओं और प्रौद्योगिकी नवोन्मेषकों के साथ रणनीतिक संवाद के जरिए अंतरराष्ट्रीय साझीदारियों को मजबूती देना, निवेश आकर्षित करना तथा विश्व भर में सुरक्षित, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार डिजिटल नेटवर्क को आकार देने में भारत की भूमिका को सुदृढ़ बनाना है।

अधिक जानकारी के लिए दूरसंचार विभाग के सोशल मीडिया हैंडल्स का अवलोकन करें-

X - https://x.com/DoT_India

Insta- https://www.instagram.com/department_of_telecom?igsh=MXUxbHFjd3llZTU0YQ==

Fb - https://www.facebook.com/DoTIndia

Youtube:https://youtube.com/@departmentoftelecom?si=DALnhYkt89U5jAaa

*******

पीके/केसी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2234176) आगंतुक पटल : 10
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on March 01, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on March 01, 2026 at 10:24 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]