Amar Ujala Ltd

08/02/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/02/2026 23:13

Hamas Disarmament: हमास के निरस्त्रीकरण पर भड़का IRGC, कहा- US-इस्राइल की योजना विफल; हानिया का जिक्र क्यों

{"_id":"6a6f882e83b7fe39d20e4161","slug":"irgc-rejects-hamas-disarmament-plan-calls-us-backed-gaza-ceasefire-proposal-doomed-to-fail-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamas Disarmament: हमास के निरस्त्रीकरण पर भड़का IRGC, कहा- US-इस्राइल की योजना विफल; हानिया का जिक्र क्यों?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}

Hamas Disarmament: हमास के निरस्त्रीकरण पर भड़का IRGC, कहा- US-इस्राइल की योजना विफल; हानिया का जिक्र क्यों?

Sun, 02 Aug 2026 11:50 PM IST
शिवम गर्ग एएनआई, तेहरान
एएनआई, तेहरान Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 02 Aug 2026 11:50 PM IST
सार

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका समर्थित हमास निरस्त्रीकरण योजना को खारिज कर दिया। आईआरजीसी ने कहा कि यह योजना सफल नहीं होगी और इस्माइल हानियेह की हत्या का कड़ा जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
IRGC का प्रवक्ता। - फोटो : Amar Ujala Graphics
  • 1
    • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने अमेरिका की मध्यस्थता में तैयार गाजा युद्धविराम और हमास के निरस्त्रीकरण की प्रस्तावित योजना को सिरे से खारिज कर दिया है। आईआरजीसी ने स्पष्ट कहा कि हमास को हथियार छोड़ने की योजना कभी सफल नहीं होगी और यह पहले ही विफल हो चुकी है। साथ ही संगठन ने हमास के राजनीतिक प्रमुख रहे इस्माइल हानियेह की हत्या का कड़ा और निर्णायक जवाब देने की भी बात दोहराई।

विज्ञापन


हानियेह की दूसरी बरसी पर जारी किया बयान
आईआरजीसी ने इस्माइल हानियेह की हत्या की दूसरी बरसी पर जारी बयान में कहा कि 31 जुलाई 2024 को तेहरान में हुई उनकी हत्या अंतरराष्ट्रीय कानून, ईरान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का गंभीर उल्लंघन थी। हानियेह उस समय ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए तेहरान पहुंचे थे।
विज्ञापन


'हमास को निरस्त्र करने की साजिश सफल नहीं होगी'
आईआरजीसी ने अपने बयान में कहा कि हमास को निरस्त्र करने की साजिश कहीं नहीं पहुंचेगी और पहले ही असफल साबित हो चुकी है। संगठन ने दावा किया कि फिलिस्तीन की जीत और "जायोनी कब्जे" के अंत का समय विरोधियों की अपेक्षा से अधिक करीब है। आईआरजीसी ने अमेरिका के साथ कुछ पश्चिमी और क्षेत्रीय देशों पर भी इस्राइल का खुला समर्थन करने का आरोप लगाया। बयान में कहा गया कि इन देशों की सैन्य और राजनीतिक मदद उन्हें गाजा में हो रहे अपराधों का साझेदार बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है अमेरिका समर्थित प्रस्ताव?
अमेरिका की मध्यस्थता में तैयार प्रस्ताव के तहत हमास हथियार छोड़ने और गाजा का प्रशासन एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी प्राधिकरण को सौंपने पर सहमत हुआ है। इसके बदले इस्राइल अपनी सेना को गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटाएगा और क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल की तैनाती की जाएगी। हालांकि, इस्राइल की ओर से इस प्रस्ताव पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, इस्राइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-गवीर ने इस ढांचे को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि इस्राइल को हर हाल में जीतना चाहिए।

गाजा में जारी है सैन्य अभियान
इस बीच, गाजा में इस्राइली सैन्य अभियान भी जारी है। इस्राइली रक्षा बल (IDF) ने दावा किया कि उसने गाजा सिटी और उत्तरी गाजा में कार्रवाई के दौरान आर्मी ऑफ इस्लाम और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद (PIJ) से जुड़े दो आतंकियों को मार गिराया है। गाजा में सैन्य कार्रवाई और कूटनीतिक प्रयास समानांतर रूप से जारी हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव अभी भी बरकरार है।
Amar Ujala Ltd published this content on August 02, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 03, 2026 at 05:13 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]