Amar Ujala Ltd

08/20/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/20/2026 00:43

SBC Vacancy 2026: 10वीं और ITI पास के लिए मौका, रक्षा मंत्रालय में निकली ग्रुप-सी की भर्ती; कैसे करें आवेदन

{"_id":"6a868d90e3984895810976e0","slug":"sbc-group-c-recruitment-2026-apply-online-for-10-posts-from-august-22-2026-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SBC Vacancy 2026: 10वीं और ITI पास के लिए मौका, रक्षा मंत्रालय में निकली ग्रुप-सी की भर्ती; कैसे करें आवेदन?","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}

SBC Vacancy 2026: 10वीं और ITI पास के लिए मौका, रक्षा मंत्रालय में निकली ग्रुप-सी की भर्ती; कैसे करें आवेदन?

Thu, 20 Aug 2026 10:52 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 20 Aug 2026 10:52 AM IST
सार

SBC Group C Recruitment 2026: रक्षा मंत्रालय के शिप बिल्डिंग सेंटर में ग्रुप-सी के 10 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार 22 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

SBC Group C Recruitment 2026: रक्षा मंत्रालय के अनुसंधान एवं विकास विभाग के तहत आने वाले शिप बिल्डिंग सेंटर (SBC), विशाखापत्तनम ने ग्रुप 'सी' के 10 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत निर्माण सहायक 'ए', निर्माण हैंडलर, फायर इंजन ड्राइवर और सिविलियन मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर के पद भरे जाएंगे। इच्छुक भारतीय उम्मीदवार 22 अगस्त 2026 से 14 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

गतिविधि तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू 22 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026, रात 11 बजे
ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026, रात 11 बजे
संभावित कंप्यूटर आधारित परीक्षा अक्तूबर 2026

कौन कर सकता है आवेदन?

  • सीए'ए' (फिटर): उम्मीदवार का 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में ITI/NAC या समकक्ष योग्यता और उसी ट्रेड में 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
  • विज्ञापन
  • सीएच (इलेक्ट्रीशियन): उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए और मान्यता प्राप्त ITI से संबंधित ट्रेड में प्रमाणपत्र होना जरूरी है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • FED (OG): उम्मीदवार के पास 10वीं पास की योग्यता के साथ वैध हेवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। मोटर मैकेनिज्म की जानकारी और हेवी मोटर व्हीकल चलाने का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव भी जरूरी है। उम्मीदवार कठिन कार्य करने के लिए शारीरिक रूप से सक्षम होना चाहिए।
  • CMTD (OG): उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए और उसके पास वैध लाइट मोटर व्हीकल/मोटर कार ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। मोटर मैकेनिज्म की जानकारी और मोटर कार चलाने का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव जरूरी है। हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना वांछनीय है।

आयु सीमा

वर्ग आयु सीमा
सामान्य 18 से 27 वर्ष
अनुसूचित जनजाति (ST) 5 वर्ष की छूट (केवल आरक्षित पदों के लिए)
पीडब्ल्यूबीडी (PwBD) 10 वर्ष की छूट
विभागीय उम्मीदवार 3 वर्ष से अधिक की नियमित केंद्रीय सरकारी सेवा वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 40 वर्ष
विभागीय ST उम्मीदवार अधिकतम 45 वर्ष

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

सामान्य और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 350 का भुगतान करना होगा। इसमें कर या अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

Amar Ujala Ltd published this content on August 20, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 20, 2026 at 06:44 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]