Amar Ujala Ltd

08/29/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/29/2026 05:33

69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षण को लेकर आंदोलन फिर शुरू, शिक्षा मंत्री के आवास के सामने भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थी

{"_id":"6a92a88e394a94a79f0a12ef","slug":"69-000-teacher-recruitment-candidates-sit-on-hunger-strike-outside-education-minister-residence-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षण को लेकर आंदोलन फिर शुरू, शिक्षा मंत्री के आवास के सामने भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षण को लेकर आंदोलन फिर शुरू, शिक्षा मंत्री के आवास के सामने भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थी

Sat, 29 Aug 2026 03:09 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 29 Aug 2026 03:09 PM IST
सार

69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण को लेकर आंदोलन फिर शुरू हो गया है। इस बार अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास के सामने भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

राजधानी लखनऊ में 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले के खिलाफ पिछले कई वर्षों से आंदोलन करने वाले छात्रों का संघर्ष आज पुनः शुरू हो गया। एक बार फिर से लखनऊ की सड़कों पर आरक्षण दो न्याय दो की मांगें गूंज उठी हैं।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय में 69000 शिक्षक भर्ती मामले की सुनवाई 8 सितंबर को तय है। लेकिन सरकार सुप्रीम कोर्ट में उन अभ्यर्थियों का पक्ष नहीं रख रही है, जिनकी नियुक्ति के लिए चयन सूची आज से 4 साल पहले ही जारी हो चुकी है। उसके आधार पर 6800 ओबीसी व दलित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलना था।
विज्ञापन


अयोध्या से प्रदर्शन में शामिल अर्चना शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर हमने अपनी बात रखी थी। इसके बाद हमारी नियुक्ति के लिए 5 जनवरी 2022 को 6800 अभ्यर्थियों की लिस्ट तो जारी कर दी गई, लेकिन नियुक्ति आज तक नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थी आशुतोष पटेल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक बार भी उनकी लिस्ट (जो 4 साल पहले जारी हुई) पर बेसिक शिक्षा विभाग कोई पैरवी नहीं कर रहा है। इससे हमारा भविष्य खतरे में है।

आंदोलन में शामिल यशवंत ने बताया कि आज से शुरू ये आंदोलन अब अनवरत चलेगा। अगर, हमारी मुलाकात मुख्यमंत्री से नहीं कराई गई तो हम लोग सामूहिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। प्रदर्शन में गंगा शरण,नज़मा, अमर मौर्य, चंदन,संजय,संगम निषाद आदि मौजूद रहे।
Amar Ujala Ltd published this content on August 29, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 29, 2026 at 11:33 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]