गुम हुए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने और उन्हें जल्द खोजने के लिए कार्यरत 'सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर' (सीईआईआर) पोर्टल के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए दूरसंचार विभाग (DoT), गुजरात लाइसेंस सर्विस एरिया (एलएसए) द्वारा गुजरात पुलिस के सहयोग से उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों के नोडल अधिकारियों को सम्मानित किया गया है। यह कार्यक्रम 27 अक्तूबर को आयोजित की गई इसमें को शील्ड और प्रशंसा पत्र भी दिए गए।
वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026) के प्रदर्शन आंकड़ों के अनुसार, राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों में आणंद, डांग और अहमदाबाद शहर का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है।
विज्ञापन
किसे मिला पुरस्कार?
इसमें प्रथम स्थान पर आणंद जिले के साइबर सेल के पी.आई. श्री जयमिन डोडिया, द्वितीय स्थान पर डांग जिले के एलसीबी के पीएसआई जे. जी. अनडक्ट तथा तृतीय स्थान पर अहमदाबाद शहर के एएसआई श्री भावेशकुमार विष्णुप्रसाद और पुलिस कांस्टेबल हार्दिकसिंह जयंतिलाल ने उत्कृष्ट कार्य किया है।इन अधिकारियों ने टेक्नोलॉजी आधारित और नागरिक- केंद्रित पुलिसिंग द्वारा गुम या चोरी हुए मोबाइल हैंडसेट को ट्रेस करने तथा रिकवर करने में सराहनीय उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े राज्यों में 50.75 प्रतिशत रिकवरी दर के साथ गुजरात अग्रणी रहा। 26 अक्तूबर तक के डेटा विश्लेषण के अनुसार; समग्र देश में मोबाइल रिकवरी की औसत दर 37.4 प्रतिशत रही है। इसकी तुलना में गुजरात ने 50.75 प्रतिशत की उच्च रिकवरी दर हासिल करके देश के बड़े राज्यों में दूसरा स्थान बनाए रखा है।
अब तक मोबाइल ब्लॉक किए
गुजरात में अब तक कुल 2,38,533 मोबाइल हैंडसेट ब्लॉक किए गए हैं, जिनमें से 1,47,427 हैंडसेट ट्रेस हुए हैं और 74,823 मोबाइल सफलतापूर्वक मूल मालिकों को वापस दिलाए गए हैं। पिछले वर्ष अक्तूबर 2025 के दौरान गुजरात की रिकवरी दर 41 प्रतिशत थी, जिसमें इस वर्ष 9.75 प्रतिशत अंकों की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
यह पुरस्कार वितरण समारोह सीआईडी क्राइम ब्रांच और रेलवे के डीजीपी डॉ. के. एल. एन. राव तथा DoT गुजरात एलएसए के अपर महानिदेशक गिरीश कटारिया की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित किया गया। गुजरात पुलिस और DoT के बीच मजबूत समन्वय मोबाइल उपकरणों के दुरुपयोग को रोकने, नागरिकों के कीमती मोबाइल वापस प्राप्त करने तथा साइबर धोखाधड़ी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में अत्यंत प्रभावी साबित हो रहा है।