Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

04/04/2026 | Press release | Distributed by Public on 04/04/2026 09:04

बीआरओ की परियोजना चेतक ने अपना 47वां स्थापना दिवस मनाया

रक्षा मंत्रालय

बीआरओ की परियोजना चेतक ने अपना 47वां स्थापना दिवस मनाया

प्रविष्टि तिथि: 04 APR 2026 7:52PM by PIB Delhi

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की परियोजना चेतक ने 04 अप्रैल, 2026 को राजस्थान के बीकानेर में अपना 47वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर पश्चिमी क्षेत्र के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में चार दशकों से ज्यादा की समर्पित सेवा को याद किया गया। 1980 में इसी दिन शुरू हुई इस परियोजना ने राजस्थान, पंजाब और गुजरात के उत्तरी हिस्सों में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और रखरखाव में अहम भूमिका निभाई है। इस तरह इसने सीमावर्ती इलाकों को जोड़ने के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय विकास में भी योगदान दिया है।

अपने आदर्श वाक्य 'चेतक का प्रयास, देश का विकास' के साथ, परियोजना चेतक भौगोलिक क्षेत्र के लिहाज से बीआरओ की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक है। इसके तहत 4,000 किलोमीटर से ज्यादा का सड़क नेटवर्क और 214 किलोमीटर की 'खाई-सह-बांध' (डिच कम बंड) शामिल है। यह अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर जाने वाली मुख्य फीडर सड़कों का रखरखाव करके रक्षा बलों की सहायता करता है। इन सड़कों को 'राष्ट्रीय राजमार्ग दो-लेन' मानकों के अनुसार अपग्रेड करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

***

पीके / केसी/ एमपी


(रिलीज़ आईडी: 2249037) आगंतुक पटल : 13
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on April 04, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on April 04, 2026 at 15:04 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]