Amar Ujala Ltd

08/07/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/06/2026 18:36

2030 तक कितनी होगी EV की हिस्सेदारी?: नीति आयोग ने जारी किया ईवी इंडेक्स, बैटरी-चार्जिंग नेटवर्क पर जोर

{"_id":"6a7524f05fe87979af093d9a","slug":"niti-aayog-electric-mobility-index-ev-report-200-billion-opportunity-india-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"2030 तक कितनी होगी EV की हिस्सेदारी?: नीति आयोग ने जारी किया ईवी इंडेक्स, बैटरी-चार्जिंग नेटवर्क पर जोर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

2030 तक कितनी होगी EV की हिस्सेदारी?: नीति आयोग ने जारी किया ईवी इंडेक्स, बैटरी-चार्जिंग नेटवर्क पर जोर

Fri, 07 Aug 2026 05:52 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Devesh Tripathi Updated Fri, 07 Aug 2026 05:52 AM IST
सार

नीति आयोग ने देश में इलेक्ट्रिक परिवहन को गति देने के लिए नया इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स और विस्तृत रिपोर्ट जारी की है। इसमें राज्यों की तैयारियों, चार्जिंग ढांचे और बैटरी उत्पादन को मजबूत करने पर जोर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2030 तक नई गाड़ियों की बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
नीति आयोग का ईवी इंडेक्स जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने की दिशा में नीति आयोग ने इंडिया इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स जारी किया है। इसके साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स इन इंडिया: 200 अरब डॉलर का अवसर रिपोर्ट भी प्रकाशित की गई है। इसका उद्देश्य राज्यों की ईवी तैयारियों का आकलन करना, चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार, बैटरी विनिर्माण को बढ़ावा देना और देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने की रणनीति तैयार करना है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2030 तक नई वाहन बिक्री में 30 फीसदी हिस्सेदारी इलेक्ट्रिक वाहनों की करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। अनुमान है कि ईवी क्षेत्र अगले कुछ वर्षों में 200 अरब डॉलर का आर्थिक अवसर पैदा कर सकता है। इससे बैटरी निर्माण, चार्जिंग स्टेशन, कलपुर्जा निर्माण और सेवा क्षेत्र में लाखों नए रोजगार पैदा होंगे।
विज्ञापन


देश में बिकीं रिकॉर्ड 4.16 लाख कारें, 19 % की बढ़ोतरी
मजबूत मांग के दम पर देश में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री जुलाई, 2026 में 25.89%बढ़कर 25,91,138 इकाई पहुंच गई है। इस दौरान रिकॉर्ड 4,16,555 कारें (यात्री वाहन) बिकीं, जो एक साल पहले की तुलना में 19.1%की बढ़ोतरी है। वहीं, दोपहिया वाहनों की बिक्री 28.25 फीसदी बढ़कर 18,18,289 इकाई पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकप्रिय 10 इलेक्ट्रिक कारें
क्रमांक इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग रेंज
1 टाटा टियागो ईवी 315 किमी
2 टाटा पंच ईवी 421 किमी
3 एमजी विंडसर ईवी 332 किमी
4 टाटा नेक्सन ईवी 465 किमी
5 महिंद्रा एक्सयूवी 400 ईवी 456 किमी
6 टाटा कर्व ईवी 502 किमी
7 एमजी जेडएस ईवी 461 किमी
8 महिंद्रा बीई6 683 किमी
9 मारुति ई-विटारा 500 किमी
10 किआ ईवी6 663 किमी
Amar Ujala Ltd published this content on August 07, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 07, 2026 at 00:36 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]