Amar Ujala Ltd

08/09/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/09/2026 04:14

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर पत्थर और जूते फेंके

{"_id":"6a784f571ae5cdc3660b9256","slug":"former-west-bengal-chief-minister-mamata-banerjee-says-my-vehicle-was-hit-with-very-large-stones-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर फेंकी पानी की बोतलें और जूते","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर फेंकी पानी की बोतलें और जूते

Sun, 09 Aug 2026 03:28 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 09 Aug 2026 03:28 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा हमला किया गया है। ममता ने आरोप लगाया कि, यह हमला पुलिस की मौजूदगी में किया गया।

विज्ञापन
बंगाल की पूर्व मु्ख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : आईएएनएस
  • 2
    • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले को उत्तर 24 परगना के हलीशहर में उनके काफिले पर हमला किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने ममता के काफिले के रोक लिया और उस पर पत्थर बरसाए।। वह तृणमूल कांग्रेस के दिवंगत कार्यकर्ता बिरजू केओट के परिवार से मिलने जा रही थीं। प्रदर्शनकारियों ने ममता बनर्जी की गाड़ी को घेर लिया और उस पर पानी की बोतलें तथा जूते फेंके। इस दौरान उन्होंने स्थानीय पुलिस पर हिरासत में मौत का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।

विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में हुआ हमला- ममता
कथित हिंसा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मेरी गाड़ी पर बहुत बड़े-बड़े पत्थर मारे गए। लोग पुलिस के सामने ही आकर हमला कर रहे थे। हम बहुत किस्मत वाले थे, अगर गाड़ी की खिड़की खुली होती, तो हमारे सिर फूट जाते और हम सबकी जान भी जा सकती थी। यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ है। ममता के काफिले पर हुए हमले को लेकर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस विभाग का 12 बजा दिया है
विज्ञापन


दरअसल ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता और पूर्व पार्षद के पति बिरजू केओट के घर पहुंची थीं, उनकी कल संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस पर बेरहमी से पीटने और प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर अपडेट की जा रही है....
Amar Ujala Ltd published this content on August 09, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 09, 2026 at 10:14 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]