Amar Ujala Ltd

08/12/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/12/2026 01:31

‘कल कुछ नहीं होगा’: खरगे ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई पर शाह से मांगा जवाब, कहा- संसद में जारी रहेगा विरोध

{"_id":"6a7c1895b7223cec360ff9bd","slug":"kharge-seeks-response-from-shah-regarding-police-action-against-student-says-protest-parliament-will-continue-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कल कुछ नहीं होगा': खरगे ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई पर शाह से मांगा जवाब, कहा- संसद में जारी रहेगा विरोध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

'कल कुछ नहीं होगा': खरगे ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई पर शाह से मांगा जवाब, कहा- संसद में जारी रहेगा विरोध

Wed, 12 Aug 2026 12:29 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 12 Aug 2026 12:29 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि कल कुछ नहीं होगा। विपक्ष अपने रुख पर बना रहेगा। इसके साथ ही विपक्ष ने संसद में 'अमित शाह जवाब दो' के नारे लगाए।

विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग की। उन्होंने कहा कि विपक्ष संसद में अपना रुख बनाए रखेगा। पत्रकारों से बात करते हुए खरगे ने कहा, 'कल कुछ नहीं होगा। हम वही करते रहेंगे जो अब तक करते आ रहे हैं।'

विज्ञापन

विपक्ष ने क्या नारे लगाए?
आज विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और 'अमित शाह जवाब दो' के नारे लगाए। विपक्ष ने राष्ट्रीय राजधानी और अन्य राज्यों में छात्रों के खिलाफ पुलिस की ओर से बल प्रयोग किए जाने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री पर निशाना साधा।

विज्ञापन


एफसीआरए को लेकर क्या कहा?
एफसीआरए बिल को संयुक्त संसदीय समिति ( जेपीसी) के पास भेजने की मांग पर खरगे ने कहा, 'इसे भेजा जाना चाहिए।' एफसीआरए देश में व्यक्तियों, संघों और संगठनों की ओर से विदेशी योगदान लेने और उसके इस्तेमाल को रेगुलेट करता है। इसका मकसद यह पक्का करना है कि ऐसे योगदान का इस्तेमाल उसी मकसद के लिए हो, जिसके लिए वे मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल, 2026 को 25 मार्च को लोकसभा में पेश किया गया था और अभी संसद में इस पर विचार चल रहा है। संशोधित एफसीआरए नियम, 2026 को 22 जून को नोटिफाई किया गया था और ये लागू हैं। लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

प्रियंका गांधी ने क्या कहा?
इससे पहले दिन में, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शाह पर तीखा हमला किया। उन्होंने देश भर में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ लाठी और पैलेट गन समेत बल के कथित इस्तेमाल के लिए सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाए।

'इसके लिए कौन जिम्मेदार है?'
मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, 'आपको क्या लगता है, इसके लिए कौन जिम्मेदार है? जब हजारों छात्र इकट्ठा होते हैं और उनकी एक ही मांग होती है, तो आप उन पर लाठियां बरसाते हैं, पैलेट गन चलाते हैं और बिहार में तो आप उनके खिलाफ AK-47 का इस्तेमाल करते हैं।'

यह बयान हाल ही में हुए छात्र विरोध प्रदर्शनों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच चल रहे टकराव के बीच आया है। इस मुद्दे की वजह से संसद में बार-बार कामकाज बाधित हुआ है; विपक्ष सरकार से जवाब मांग रहा है और राहुल गांधी ने शाह से जवाब की मांग की है।
Amar Ujala Ltd published this content on August 12, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 12, 2026 at 07:31 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]