Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

09/10/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/10/2026 14:55

उपराष्ट्रपति 11-12 सितंबर को केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव का दौरा करेंगे

&&

उप राष्ट्रपति सचिवालय

उपराष्ट्रपति 11-12 सितंबर को केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव का दौरा करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 10 SEP 2026 6:15PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 11-12 सितंबर, 2026 को केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव की अपनी पहली यात्रा पर जायेंगे।

अपनी यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति सिलवासा स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम गवर्नमेंट कॉलेज के एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

उपराष्ट्रपति केंद्र शासित प्रदेश में प्रमुख संस्थानों और विकास पहलों का भी दौरा करेंगे, जिनमें सिलवासा स्थित स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर और नमो मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट तथा दमन स्थित नमो अस्पताल, जिसका हाल ही में उद्घाटन हुआ है, शामिल हैं।

वे पर्यटन और वॉटरफ्रंट विकास से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का भी दौरा करेंगे, जिनमें दमन नाइट मार्केट, रामसेतु सीफ्रंट और नमोपथ सीफ्रंट शामिल हैं।

***

पीके / केसी / जेके


(रिलीज़ आईडी: 2308861) आगंतुक पटल : 126

इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Malayalam

Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on September 10, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 10, 2026 at 20:56 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]