Amar Ujala Ltd

09/20/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/19/2026 14:33

'ट्रंप की नीति गलत': क्यूबा ने अमेरिका की टैरिफ नीति का किया विरोध, कहा- भारत के साथ दोस्ती बरकरार

{"_id":"6aaee65c792fa3921500f6af","slug":"cuba-opposes-us-tariff-policy-envoy-juan-carlos-mars-n-aguilera-friendship-with-india-intact-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ट्रंप की नीति गलत': क्यूबा ने अमेरिका की टैरिफ नीति का किया विरोध, कहा- भारत के साथ दोस्ती बरकरार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

'ट्रंप की नीति गलत': क्यूबा ने अमेरिका की टैरिफ नीति का किया विरोध, कहा- भारत के साथ दोस्ती बरकरार

Sun, 20 Sep 2026 01:15 AM IST
ज्योति भास्कर पीटीआई, भुवनेश्वर।
पीटीआई, भुवनेश्वर। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 20 Sep 2026 01:15 AM IST
सार

क्यूबा के राजदूत जुआन कार्लोस मार्सन एगुइलेरा ने अमेरिका की टैरिफ नीति का विरोध किया है। उन्होंने भारत के साथ मजबूत दोस्ती और ब्रिक्स में सहयोग की बात भी कही। जानें पूरा मामला।

विज्ञापन
अमेरिका में ही ट्रंप की टैरिफ नीति का विरोध (फाइल) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
  • Link Copied

विस्तार

क्यूबा के भारत में राजदूत जुआन कार्लोस मार्सन एगुइलेरा ने अमेरिका की टैरिफ नीति का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी देश राजनीतिक कारणों से दूसरों पर टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं रखता। एगुइलेरा ने यह बात ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर कही।

विज्ञापन


क्या अमेरिकी नागरिक भी ट्रंप का समर्थन नहीं करते
राजदूत ने दावा किया कि क्यूबा के अमेरिका के लोगों के साथ मधुर संबंध हैं। हालांकि, वह वाशिंगटन की उन नीतियों का विरोध करता है, जिनका समर्थन कई अमेरिकी नागरिक भी नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका रूस और बाकी दुनिया के बीच सभी व्यापार को रोकना चाहता है। एगुइलेरा ने कहा कि अमेरिका को एकतरफा ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप ने कौन से कानून को मंजूरी दी?
गौरतलब है कि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने शुक्रवार को (अमेरिकी समय) 'रूस और ईरान प्रतिबंध अधिनियम' पारित किया था। यह अधिनियम रूस के नेतृत्व, ऊर्जा क्षेत्र और उसके रक्षा उद्योग के सहयोगियों पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास करता है। यह राष्ट्रपति ट्रंप को रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों, जिनमें चीन और भारत भी शामिल हैं, पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने का अधिकार देता है। इस कानून के माध्यम से ट्रंप को टैरिफ लगाने के अलावा रूस से कारोबार करने वाले देशों को प्रतिबंधों में छूट देने का भी अधिकार है।

क्यूबा किस बात का विरोध करता है?
राजदूत ने बताया कि क्यूबा शोषण, साम्राज्यवाद और सत्ता के दुरुपयोग का विरोधी है। उन्होंने वाशिंगटन पर वेनेजुएला में बल प्रयोग करने का आरोप लगाया। अमेरिका पर वेनेजुएला के तेल को अपने नियंत्रण में लेने के लिए वहां के राष्ट्रपति को हिरासत में लेने का भी आरोप लगाया। एगुइलेरा ने कहा कि क्यूबा के पास भले ही अधिक प्राकृतिक संसाधन न हों, लेकिन उसकी वास्तविक पूंजी उसकी बौद्धिक संपदा है। फिदेल कास्त्रो के समय से ही साक्षरता और सार्वजनिक शिक्षा को राष्ट्रीय अस्तित्व का आधार माना गया है।

भारत के साथ क्यूबा के संबंध कैसे हैं?
एगुइलेरा ने भारत के बारे में कहा कि नई दिल्ली और हवाना के बीच दोस्ती बरकरार है। उन्होंने कहा कि क्यूबा भारत के नैतिक समर्थन के लिए हमेशा आभारी रहेगा। राजदूत ने यह भी बताया कि क्यूबा ब्रिक्स का एक भागीदार देश है। उन्होंने कहा कि क्यूबा ने इस समूह के भीतर कई क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने के लिए बहुत काम किया है।
Amar Ujala Ltd published this content on September 20, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 19, 2026 at 20:33 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]