Amar Ujala Ltd

08/22/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/22/2026 14:52

अमेरिका पर कनाडा का पलटवार: 8 सितंबर से लगाएगा जवाबी टैरिफ, पीएम मार्क ने किया एलान; क्यों बढ़ा विवाद

{"_id":"6a89e3244c31b6a14d0137d8","slug":"canada-will-impose-retaliatory-tariffs-on-us-good-beginning-sept-8-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका पर कनाडा का पलटवार: 8 सितंबर से लगाएगा जवाबी टैरिफ, पीएम मार्क ने किया एलान; क्यों बढ़ा विवाद?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}

अमेरिका पर कनाडा का पलटवार: 8 सितंबर से लगाएगा जवाबी टैरिफ, पीएम मार्क ने किया एलान; क्यों बढ़ा विवाद?

Sat, 22 Aug 2026 11:28 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 22 Aug 2026 11:28 PM IST
सार

अमेरिका और कनाडा के बीच सामान पर टैरिफ लगाने को लेकर विवाद बढ़ गया है। अमेरिका के 50 फीसदी टैरिफ के जवाब में कनाडा भी 8 सितंबर से अमेरिकी सामान पर टैरिफ लगाएगा। इससे किन क्षेत्रों पर असर पड़ेगा, दोनों देशों के बीच विवाद क्यों बढ़ा, जानिए इस रिपोर्ट में।

विज्ञापन
मार्क कार्नी, कनाडा के प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शनिवार को कहा कि उनका देश 8 सितंबर से अमेरिका से आने वाले सामान पर जवाबी शुल्क (टैरिफ) लगाएगा। इससे पहले अमेरिका ने करीब 20 अरब अमेरिकी डॉलर कीमत के कनाडाई सामान पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया था। दोनों देशों के बीच इस व्यापारिक विवाद को बातचीत से खत्म करने की आखिरी कोशिश भी शुक्रवार देर रात वाशिंगटन में नाकाम हो गई।
विज्ञापन


कनाडाई प्रधानमंत्री ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री कार्नी ने कहा कि अमेरिका कनाडा के सामान पर जितने डॉलर का टैरिफ लगाएगा, कनाडा भी उतने ही डॉलर के जवाबी टैरिफ अमेरिकी सामानों पर लगाएगा। यह टैरिफ इस्पात, डेयरी उत्पाद, घरेलू उपकरण, खेती में इस्तेमाल होने वाली मशीनें, कागज बनाने का कच्चा माल और कागज व इलेक्ट्रॉनिक सामान पर लगाया जाएगा। किन-किन खास उत्पादों पर टैरिफ लगेगा, इसकी जानकारी आने वाले दिनों में जारी की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यूक्रेन पर फिर बरसा रूस का कहर, 10 की मौत; कल शॉपिंग सेंटर पर हमले में गई थी 16 जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या अमेरिका की मांगों से बिगड़ी बात?
कार्नी ने ओटावा में यह भी बताया कि कनाडा इस्पात, एल्युमिनियम और कारों पर लगाए गए अपने बाकी जवाबी टैरिफ हटाने के लिए तैयार था। लेकिन इसके लिए अमेरिका को अपने लगाए टैरिफ में बड़ी कटौती करनी थी। कनाडा अमेरिकी शराब की बिक्री दोबारा शुरू करने के लिए अपने प्रांतों को प्रोत्साहित करने के लिए तैयार था। लेकिन अमेरिकी की आखिरी मांगें बहुत ज्यादा थीं। कनाडाई पीएम ने कहा, उन्होंने बहुत ज्यादा मांगा और बदले में बहुत कम दिया।
Amar Ujala Ltd published this content on August 22, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 22, 2026 at 20:52 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]