07/27/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/27/2026 09:11
गौरतलब है कि 11 अगस्त 2025 को पांच सशस्त्र आरोपियों ने खिलौता थानान्तर्गत स्थित इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी बैंक में रखा 14 किलो 800 ग्राम सोने के जेवरात तथा 5 लाख रुपये ले गये थे। पुलिस ने बैंक डकैती को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। पांचवें आरोपी सुनील पासवान को पुलिस ने बिहार राज्य के गया जिले से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के पास से सवा करोड़ रुपये मूल्य का 750 ग्राम सोना जब्त किया था।
ये भी पढ़ें- राहुल गांधी का बड़ा हमला: केन-बेतवा परियोजना को लेकर साधा निशाना, बोले-आदिवासियों की आवाज दबा रही मोदी सरकार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम जितेन्द्र सिंह ने बताया बैंक डकैती में उसके हिस्से में डेढ़ किलो सोना आया था। उसके पास से जब्त सोना के अलावा कुछ सोना बेच दिया था। इसके अलावा कुछ सोना उसने बेचने के लिए छोटू उर्फ सरमन मेहतो पिता राजकुमार प्रसाद उम्र 23 साल निवासी ग्राम मयरा जिला गया बिहार को दिया था। पुलिस ने आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर छोटू को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से साढ़े तीन सौ ग्राम सोना बरामद किया है। इसका मूल्य लगभग 60 लाख रुपये है। बेचने के लिए आरोपी ने सोना का स्वरूप बदल दिया था।