Amar Ujala Ltd

08/11/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/11/2026 02:55

Weather: देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से बिगड़े हालात, कहीं घर नदी में समाए तो कही बाढ़ का कहर

{"_id":"6a7ae05ae5c45e3bd804175c","slug":"weather-news-many-states-on-high-alert-over-heavy-rain-land-slide-flood-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से बिगड़े हालात, कहीं घर नदी में समाए तो कही बाढ़ का कहर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

Weather: देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से बिगड़े हालात, कहीं घर नदी में समाए तो कही बाढ़ का कहर

Tue, 11 Aug 2026 02:12 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 11 Aug 2026 02:12 PM IST
विज्ञापन
भारी बारिश से कई राज्यों में बिगड़े हालात - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें
देश के कई राज्य इन दिनों मानसून का कहर झेल रहे हैं। इनमें पहाड़ी और मैदानी दोनों राज्य शामिल हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है, जिससे इन जिलों में बाढ़ और भूस्खलन के हालात पैदा हो गए हैं।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार रात से तेज बारिश का दौर जारी है। खासकर जिला कांगड़ा में देर रात हुई भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिले में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, शिमला और सोलन जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को कांगड़ा और सिरमौर में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मंडी जिले में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, शिमला और सोलन में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Ltd published this content on August 11, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 11, 2026 at 08:55 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]