Amar Ujala Ltd

08/30/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/30/2026 10:11

साप्ताहिक अंक ज्योतिष: मूलांक 5 और 8 वालों की बढ़ेगी आमदनी, करियर में नए अवसरों के साथ मिलेगी सफलता

Weekly Numerology Predictions 31 August to 06 September 2026:
अंक ज्योतिष के अनुसार 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026 तक का यह सप्ताह मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कई तरह के बदलाव और नए अवसर लेकर आ सकता है। इस दौरान किसी के करियर में प्रगति के रास्ते खुल सकते हैं, तो कुछ लोगों को आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेने की सलाह दी जाती है। प्रेम और रिश्तों के लिहाज से भी सप्ताह कुछ मूलांक वालों के लिए खास रह सकता है। नौकरी, व्यापार, धन, निवेश और लव लाइफ से जुड़े मामलों में अंकों का प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं इस सप्ताह मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए क्या संकेत मिल रहे हैं और किस क्षेत्र में आपको लाभ या सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

साप्ताहिक अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

साप्ताहिक अंक ज्योतिष मूलांक 1
मूलांक 1 वालों के लिए यह सप्ताह काफी सकारात्मक रहने वाला है। इस दौरान सप्ताह की ऊर्जा आपके मूलांक के अनुकूल रहेगी, जिससे करियर और आर्थिक मामलों में नए कदम उठाना फायदेमंद हो सकता है। अपनी योजनाओं को अमल में लाने के लिए ज्यादा इंतजार न करें। स्वास्थ्य के लिहाज से भी आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे, इसलिए अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। परिवार और दोस्तों के बीच आपका आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी।

साप्ताहिक अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

साप्ताहिक अंक ज्योतिष भविष्यफल मूलांक 2
मूलांक 2 के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में नई शुरुआत करने का संकेत दे रहा है। बीते समय में सुलझे मामलों के बाद अब भविष्य को लेकर कोई नया फैसला लेने का समय है। किसी अच्छे प्रस्ताव को लेकर ज्यादा संकोच न करें और जरूरत पड़ने पर खुद पहल करें। मानसिक शांति के लिए दिनचर्या को व्यवस्थित रखना लाभकारी रहेगा। पुराने रिश्तों में आई सकारात्मकता आपको आगे बढ़ने का मौका देगी। परिवार या करीबियों के साथ कोई साझा लक्ष्य बनाना रिश्तों में मजबूती लाएगा।

साप्ताहिक अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

साप्ताहिक अंक ज्योतिष भविष्यफल मूलांक 3
मूलांक 3 वालों के लिए यह सप्ताह नई योजनाओं और बड़े फैसलों के लिए अनुकूल रहेगा। पिछले दिनों किए गए प्रयासों के बाद अब कुछ नया शुरू करने का अवसर मिल सकता है। अपने विचारों को दूसरों के सामने रखने में झिझक न करें। सोच-समझकर लिया गया जोखिम आपके लिए लाभदायक हो सकता है। आपका उत्साह और सकारात्मक रवैया लोगों को आकर्षित करेगा। प्रेम और पारिवारिक रिश्तों में हंसी-मजाक तथा खुशनुमा माहौल आपको मानसिक सुकून देगा।

साप्ताहिक अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

साप्ताहिक अंक ज्योतिष भविष्यफल मूलांक 4
मूलांक 4 वालों के लिए यह सप्ताह पुराने अधूरे कामों से आगे बढ़कर नई नींव तैयार करने का है। किसी भी काम को जल्दबाजी में करने के बजाय सही योजना और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ें। आपकी मेहनत और व्यावहारिक सोच से कार्यक्षेत्र के साथ स्वास्थ्य में भी सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। परिवार के साथ कोई छोटा लेकिन नया प्रयास या परंपरा शुरू करना घर के माहौल को खुशहाल बनाएगा।

Amar Ujala Ltd published this content on August 30, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 30, 2026 at 16:11 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]