07/24/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/23/2026 15:58
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यह खबर एप पर पढ़ें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉगिन करेंकॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) देशभर में आज पुलिस बर्बरता के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगी। सीजेपी ने अपील की है कि छात्र संघों को हर जिले में एकत्र होकर छात्रों की मांगें पढ़नी होंगी। अनुमति व व्यवस्था करनी होगी। सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने लोगों को संबोधित करते हुए दावा किया कि सरकार के प्रतिनिधियों ने जंतर-मंतर पर आने से मना कर दिया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अभी भी मंत्री जितेंद्र सिंह बोल रहे हैं कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के घर पर बातचीत के लिए बुलाया। आशुतोष ने जनता से हामी भरवाते हुए पूछा कि जाना चाहिए की नहीं।
Spokesperson Ashutosh Ranka responses for your kind information .@CJP_for_India https://t.co/W8OPvFDrVR pic.twitter.com/lCF9DOf81I
- Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) July 23, 2026
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखी यह बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
पीएम मोदी के ट्वीट पर सीजेपी की प्रतिक्रिया
सीजेपी प्रवक्ता, सौरव दास ने कहा, पेपर लीक में शामिल लोगों को कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के पीएम मोदी के ट्वीट पर उन्होंने कहा, 'ऐसे एलान किसी काम के नहीं हैं। ये सिर्फ लोगों को गुमराह करने की कोशिशें हैं। हम जवाबदेही और जिम्मेदारी चाहते हैं। हम इस मामले पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र के इस्तीफे के स्तर से नीचे के किसी भी व्यक्ति से चर्चा नहीं करेंगे।'
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा कि 'आज सुबह प्रधानमंत्री ने एलान किया है- पेपर लीक मामलों के लिए फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट बनाये जाएंगे। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ? प्रधानमंत्री का ये स्टेटमेंट एक हारे हुए दिशाहीन लेकिन अहंकारी व्यक्ति का लगता है।'
एसीपी विवेक भगत ने कहा कि वो कल सेक्टर वन ज़ोन वन में ड्यूटी पर थे जिसमें मेन जंतर मंतर एरिया आता है। दिन में ड्यूटी पर थे और शाम की शिफ्ट भी थी, तो शाम की शिफ्ट में, वो रीगल बिल्डिंग से, जो कनॉट प्लेस है, संसद मार्ग होते हुए, टॉल्स्टॉय और संसद मार्ग की रेड लाइट पर रिपोर्ट करने जा रहा था।
मेरे साथ 5-6 लोगों का स्टाफ था जो आगे चल रहा था और मेरे साथ एक एसीपी प्रोबेशनर रोहित और मेरा ऑपरेटर नवनीत था। तो जैसे ही हम आगे चल रहे थे, हमने देखा कि आगे स्टाफ पर पानी की बोतलें फेंकी जा रही थीं और पुलिस के खिलाफ हूटिंग और एंटी-सोशल नारे लगाए जा रहे थे। जैसे ही हमारा पुलिस स्टाफ वहां थोड़ा आगे-पीछे हुआ, उनमें से कुछ अपनी जान बचाने के लिए आगे बढ़े और उनमें से एक को भीड़ ने पकड़ लिया। उसके सिर से खून निकल रहा था। उसका पूरा चेहरा खून से लथपथ था, तो मैंने उसे वहां से बचाने के लिए बीच-बचाव करने की कोशिश की। हम उसे एक-दो मीटर आगे भी ले आए, लेकिन भीड़ बड़ी और हिंसक थी पुलिस अधिकारियों को खास तौर पर निशाना बनाया गया।