Amar Ujala Ltd

07/28/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/27/2026 19:39

यूपी: प्रदेश के इन 25 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, इन शहरों के लिए जारी हुआ ऑरेंज और रेड अलर्ट; जानिए पूर्वानुमान

{"_id":"6a67f8dbf6fe5466390fa5a9","slug":"up-heavy-rain-warning-in-25-districts-today-orange-and-red-alerts-issued-for-these-cities-2026-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश के इन 25 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, इन शहरों के लिए जारी हुआ ऑरेंज और रेड अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

यूपी: प्रदेश के इन 25 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, इन शहरों के लिए जारी हुआ ऑरेंज और रेड अलर्ट

Tue, 28 Jul 2026 06:03 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 28 Jul 2026 06:03 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मानसूनी बारिश में आज तेजी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार आज 25 जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
  • 2
    • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सोमवार को मानसून दोबारा सक्रिय हुआ। तराई और बुंदेलखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सबसे अधिक 42 मिमी बारिश इटावा में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सिद्धार्थनगर में 28.6 मिमी और हमीरपुर में 28 मिमी वर्षा हुई।

विज्ञापन


सात जिलों में ऑरेंज, 18 में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए सोनभद्र, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत सात जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 18 जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के 61 अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका भी जताई गई है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मानसून ट्रफ के दोबारा उत्तर की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के मजबूत होने से मंगलवार से 30 जुलाई तक तराई और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कहीं हल्की से मध्यम तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में है भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

सोनभद्र, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली व आस पास के क्षेत्र।

इन जिलों में है भारी वर्षा का येलो अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, तखीमपुर खीरी, शामली, मेरठ, अमरोहा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।

राजधानी में बदला मौसम

लखनऊ में बारिश का नजारा। - फोटो : संवाद

राजधानी में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। दिन चढ़ने के साथ बादलों की आवाजाही बढ़ी और धूप-छांव का दौर चला। दोपहर तक उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रही। इसके बाद कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। कुल 9.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बारिश के असर से अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और मौसम कुछ राहत भरा हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। इस कारण दिन के पारे में और गिरावट आ सकती है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के मजबूत होने से राजधानी में बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Amar Ujala Ltd published this content on July 28, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 28, 2026 at 01:39 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]