Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

02/09/2026 | Press release | Distributed by Public on 02/09/2026 06:08

चिकित्सा पर्यटन का संवर्धन एवं विकास

पर्यटन मंत्रालय

चिकित्सा पर्यटन का संवर्धन एवं विकास

प्रविष्टि तिथि: 09 FEB 2026 4:10PM by PIB Delhi

चिकित्सा पर्यटन सहित पर्यटन स्थलों एवं उत्पादों का संवर्धन एवं विकास संबंधित राज्य सरकार/केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन द्वारा किया जाता है।

पर्यटन मंत्रालय विभिन्न पहलों के माध्यम से भारत को समग्र रूप से बढ़ावा देता है। चल रही गतिविधियों के अंतर्गत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पर्यटन को बढ़ावा देना भी शामिल है।

भारत में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पर्यटन के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, पर्यटन मंत्रालय ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पर्यटन के लिए एक राष्ट्रीय रणनीति और रोडमैप तैयार किया है और इसे संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और उद्योग हितधारकों के बीच वितरित किया है।

वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सेवा निर्यात संवर्धन परिषद (एसईपीसी) ने एक व्यापक वेबसाइट विकसित की है, अर्थात: http://www.indiahealthcaretourism.com। यह वेबसाइट मान्यता प्राप्त अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों, वीजा, स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं आदि के बारे में जानकारी प्रदान करती है। पर्यटन मंत्रालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर इस पोर्टल का लिंक उपलब्ध कराया है।

भारत सरकार ने विदेशी नागरिकों को चिकित्सा उपचार के लिए भारत आने की सुविधा प्रदान करने के लिए ई-चिकित्सा वीज़ा/ई-चिकित्सा सहायक वीज़ा सुविधा का विस्तार किया है।

यह जानकारी आज लोकसभा में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने एक लिखित उत्तर में दी।

****

पीके/केसी/एके


(रिलीज़ आईडी: 2225461) आगंतुक पटल : 11
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on February 09, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on February 09, 2026 at 12:08 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]