Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

08/31/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/31/2026 08:08

भारत सरकार के खातों की जुलाई 2026 तक की मासिक समीक्षा (वित्तीय वर्ष 2026-27)

प्रविष्टि तिथि: 31 AUG 2026 5:02PM by PIB Delhi

भारत सरकार के जुलाई 2026 तक के मासिक खातों का संकलन कर रिपोर्ट प्रकाशित कर दी गई है। मुख्य बिंदु नीचे दिए गए हैं:

भारत सरकार को जुलाई 2026 तक 13,06,709 करोड़ रुपये (वर्ष 2026-27 के समरूपी बजट अनुमान की कुल प्राप्तियों का 35.8 प्रतिशत) प्राप्त हुए हैं, जिसमें 8,44,560 करोड़ रुपये कर राजस्व (केंद्र को प्राप्त शुद्ध राशि), 4,23,013 करोड़ रुपये गैर-कर राजस्व और 39,136 करोड़ रुपये गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं। इस अवधि के दौरान भारत सरकार द्वारा राज्य सरकारों को करों के हिस्से के हस्तांतरण के रूप में 3,72,354 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 56,190 करोड़ रुपये कम है।

भारत सरकार द्वारा किया गया कुल व्यय 17,61,853 करोड़ रुपये (वर्ष 2026-27 के संबंधित बजट का 32.9 प्रतिशत) है, जिसमें से 13,11,218 करोड़ रुपये राजस्व मद पर और 4,50,635 करोड़ रुपये पूंजी मद पर है। कुल राजस्व व्यय में से 4,26,566 करोड़ रुपये ब्याज भुगतान के मद पर और 1,53,513 करोड़ रुपये प्रमुख सब्सिडी के मद पर है।

Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on August 31, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 31, 2026 at 14:08 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]