Amar Ujala Ltd

08/14/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/14/2026 02:27

Delhi-NCR Rain: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में तेज बारिश, दिल्ली के आसमान में छाए काले बादल; मौसम विभाग का अलर्ट

{"_id":"6a7ec63c0a927230230a1827","slug":"delhi-ncr-rain-pleasant-weather-in-delhi-heavy-rain-accompanied-by-thunderstorms-in-greater-noida-2026-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi-NCR Rain: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में तेज बारिश, दिल्ली के आसमान में छाए काले बादल; मौसम विभाग का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

Delhi-NCR Rain: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में तेज बारिश, दिल्ली के आसमान में छाए काले बादल; मौसम विभाग का अलर्ट

Fri, 14 Aug 2026 01:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली/ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली/ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 14 Aug 2026 01:10 PM IST
सार

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम बदल गया है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बारिश हो रही है।

विज्ञापन
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में तेज बारिश - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में काले घने बादल छा गए और कुछ ही देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। इस बारिश ने पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को तत्काल राहत दी। दिल्ली में भी बारिश का मौसम बना हुआ है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं।

विज्ञापन




नोएडा-ग्रेटर नोएडा में तेज बारिश
सुबह से ही उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे, लेकिन दोपहर में मौसम सुहाना हो गया। करीब एक घंटे तक लगातार झमाझम बारिश होने से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा में तेज बारिश से जलभराव
मौसम विभाग ने शुक्रवार को नोएडा में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना पहले ही जताई थी। ग्रेटर नोएडा में भी गरज के साथ हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। हालांकि, इस बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद तेज हवाएं चलने लगीं और गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हुई, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




गर्मी से मिली दिल्ली-एनसीआर को राहत
लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और चिपचिपी उमस से शहरवासी काफी परेशान थे। बारिश के कारण वातावरण में ठंडक घुल गई और मौसम बेहद खुशनुमा हो गया। तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली और घरों से बाहर निकलकर ठंडे मौसम का लुत्फ उठाया।
उमस ने छुड़ाए लोगों के पसीने
नोएडा और यमुना सिटी में बीते गुरुवार को दिनभर चिपचिपी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। दो दिन पहले हुई झमाझम बारिश के बाद लोगों को उम्मीद थी कि तापमान में गिरावट आएगी और झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, मौसम ने एक बार फिर से अपनी रफ्तार पकड़ ली है।

नोएडा में बारिश का अलर्ट
बृहस्पतिवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नोएडा में आर्द्रता 83 और यमुना सिटी में 80 प्रतिशत रही। पूर्वानुमान के मुताबिक, नोएडा में आज हल्की और कल तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Amar Ujala Ltd published this content on August 14, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 14, 2026 at 08:28 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]