Prime Minister’s Office of India

08/09/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/09/2026 08:32

प्रधानमंत्री का लोगों से 'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल होने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री का लोगों से 'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल होने का आह्वान किया

प्रविष्टि तिथि: 09 AUG 2026 7:20PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों से 'हर घर तिरंगा' अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने और 'विकसित भारत' के निर्माण में योगदान देने के अपने सामूहिक संकल्प को दोहराने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि तिरंगा भारत के गर्व का प्रतीक है और हर नागरिक के लिए देश के प्रति अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की एक निरंतर प्रेरणा है।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि इस वर्ष का 'हर घर तिरंगा' अभियान 'वंदे मातरम' को समर्पित है, क्योंकि देश राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने का पर्व मना रहा है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

हमारा तिरंगा हमारा स्वाभिमान है और देश के लिए हमेशा अपना सर्वस्व अर्पण करने की अटूट प्रेरणा है।

आइए, हम सब मिलकर #HarGharTiranga अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लें और 'विकसित भारत' के निर्माण में योगदान देने के अपने सामूहिक संकल्प को पुनः दोहराएं। मुझे बेहद प्रसन्नता है कि इस वर्ष यह अभियान 'वंदे मातरम' को समर्पित है, जब हम इसके 150 वर्ष पूरे होने का अवसर मना रहे हैं।

https://harghartiranga.com

Our Tricolour is our pride and a constant source of inspiration to always give our best for the nation.

Let us participate enthusiastically in the #HarGharTiranga movement and renew our collective resolve to contribute towards building a Viksit Bharat. Glad that this year's… https://t.co/XH8Z1JI6my

- Narendra Modi (@narendramodi) August 9, 2026

*************

पीके/केसी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2296883) आगंतुक पटल : 5
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati
Prime Minister’s Office of India published this content on August 09, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 09, 2026 at 14:32 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]