Amar Ujala Ltd

09/24/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/23/2026 22:15

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: स्लीपर बस में सफर करते समय इन बातों का रखें ध्यान, आग लगने पर बच सकती है जान

स्लीपर बस में सफर करना सुविधाजनक होता है और वो भी खासकर लंबी दूरी के सफर में, लेकिन रात के सफर में ज्यादातर यात्री सो जाते हैं। ऐसे में अगर बस में अचानक आग लग जाए तो कुछ ही मिनटों में स्थिति बेहद गंभीर हो सकती है। दरअसल, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात स्लीपर बस में आग लगने की घटना ने इस खतरे को फिर सामने ला दिया है।

बस में लगभग 30 से अधिक यात्री सवार थे और इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, कई यात्रियों ने बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, लेकिन कई लोग बस के अंदर ही फंसे रह गए। ऐसे में इस घटना ने बस की सुरक्षा को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। इसलिए अगर आप भी स्लीपर बस से यात्रा कर रहे हैं या करने वाले हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Amar Ujala Ltd published this content on September 24, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 24, 2026 at 04:15 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]