Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

08/08/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/08/2026 06:37

भारतीय वायु सेना बैंड द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के दौरान प्रदर्शन

रक्षा मंत्रालय

भारतीय वायु सेना बैंड द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के दौरान प्रदर्शन

प्रविष्टि तिथि: 08 AUG 2026 2:50PM by PIB Delhi

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में, भारतीय वायु सेना बैंड 9 अगस्त, 2026 को शाम 5 बजे से 6 बजे तक नई दिल्ली स्थित परम योद्धा स्थल, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पब्लिक प्लाजा में प्रस्तुति देगा। देशभक्ति से भरपूर इस संगीतमय प्रस्तुति का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जन भागीदारी के माध्यम से राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम स्थल पर 32 वायुसेना कर्मियों और 8 अग्निवीरवायु (जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं) की एक संगीत मंडली प्रस्तुति देगी। संगीतकार एक ऐसी प्रस्तुति के साथ मंच पर उतरेंगे जो दर्शकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित होगी। देशभक्तिपूर्ण और भावपूर्ण संगीत रचनाओं के अपने संग्रह के साथ, भारतीय वायु सेना बैंड एक ऊर्जावान प्रदर्शन से देशभक्ति की भावना को और भी प्रबल करेगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य संचालक मास्टर वारंट ऑफिसर ए श्रीहरि होंगे। जूनियर वारंट ऑफिसर मून डेका, जूनियर वारंट ऑफिसर अभिषेक पॉल और सार्जेंट एन.टी. सिंह उनकी सहायता करेंगे।

*****

पीके/केसी/मके/एमबी


(रिलीज़ आईडी: 2296574) आगंतुक पटल : 9
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam , English , Urdu , Tamil
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on August 08, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 08, 2026 at 12:37 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]