Amar Ujala Ltd

09/20/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/19/2026 22:24

मुंबई में भीषण सड़क हादसा: बीएमडब्ल्यू हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत; एक की हालत गंभीर

{"_id":"6aaf597700e8a30f0c0afbee","slug":"mumbai-coastal-road-bmw-crash-three-killed-one-critical-lotus-jetty-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में भीषण सड़क हादसा: बीएमडब्ल्यू हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत; एक की हालत गंभीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

मुंबई में भीषण सड़क हादसा: बीएमडब्ल्यू हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत; एक की हालत गंभीर

Sun, 20 Sep 2026 09:26 AM IST
देवेश त्रिपाठी आईएएनएस, मुंबई
आईएएनएस, मुंबई Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sun, 20 Sep 2026 09:26 AM IST
सार

मुंबई में रविवार सुबह कोस्टल रोड पर एक BMW कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की जान चली गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद सभी चार लोगों को इलाज के लिए नायर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के मुताबिक, वाहन मरीन ड्राइव से हाजी अली की दिशा में जा रहा था। प्रारंभिक जानकारी में कार की रफ्तार अधिक होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
मुंबई सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
  • Link Copied

विस्तार

मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा करीब सुबह 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास हुआ। बीएमसी के अनुसार, एक बीएमडब्ल्यू कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। इसी दौरान कथित तौर पर तेज रफ्तार के कारण चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद कार में सवार सभी चार लोगों को नायर अस्पताल ले जाया गया। इनमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस के अनुसार, हादसे की घटना 20 सितंबर की सुबह करीब 5:20 बजे हुई।
विज्ञापन


मुंबई सड़क हादसे में घायल युवक ट्रॉमा वार्ड में भर्ती
बृहन्मुंबई नगर निगम की ओर से जारी बयान के मुताबिक, नायर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा है कि मृतकों की पहचान शनाय गजल (21) और धीरिया सेठ (17) के रूप में हुई है, जबकि एक अज्ञात 25 वर्षीय युवक को भी मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, एक 20 वर्षीय अज्ञात युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Mumbai, Maharashtra: Three people were killed, and one was critically injured after an overspeeding BMW crashed on the Coastal Road near Lotus Jetty while traveling from Marine Drive toward Haji Ali. As per the Chief Medical Officer at Nair Hospital, two deceased victims have…

- ANI (@ANI) September 20, 2026
खबर अपडेट की जा रही है...
Amar Ujala Ltd published this content on September 20, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 20, 2026 at 04:24 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]