Amar Ujala Ltd

09/30/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/30/2026 22:25

यमुना प्राधिकरण: राकेश सिंह को यीडा के सीईओ पद पर मिला सेवा विस्तार, नोएडा एयरपोर्ट शुरू कराने का मिला इनाम

{"_id":"6abd4a5906c07843c5056502","slug":"rakesh-singh-gets-service-extension-as-yeida-ceo-2026-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना प्राधिकरण: राकेश सिंह को यीडा के सीईओ पद पर मिला सेवा विस्तार, नोएडा एयरपोर्ट शुरू कराने का मिला इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

यमुना प्राधिकरण: राकेश सिंह को यीडा के सीईओ पद पर मिला सेवा विस्तार, नोएडा एयरपोर्ट शुरू कराने का मिला इनाम

Wed, 30 Sep 2026 11:14 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Wed, 30 Sep 2026 11:14 PM IST
सार

यमुना प्राधिकरण मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह को योगी सरकार ने एक साल का सेवा विस्तार दिया। यह उनका दूसरा सेवा विस्तार है।

विज्ञापन
सीईओ राकेश कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
  • 3
    • Link Copied

विस्तार

यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह को एक साल के लिए योगी सरकार ने सेवा विस्तार दिया है। आईएएस अधिकारी राकेश सिंह यमुना प्राधिकरण के साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के भी सीईओ बने रहेंगे।

विज्ञापन

बुधवार की देर रात औद्योगिक विकास विभाग ने उनके यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) के सीईओ के पद पर एक वर्ष का पुनर्नियोजन (सेवा विस्तार) का आदेश जारी कर दिया। 30 सितंबर को उनका एक साल के सेवा विस्तार का कार्यकाल पूरा हो गया था। यह दूसरी बार है जबकि उन्हें यह सेवा विस्तार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार दूसरी बार सेवा विस्तार मिलना योगी सरकार की तरफ से उनके बेहतर कामों का इनाम बताया गया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कमर्शियल ऑपरेशन शुरु कराने में उनकी अहम भूमिका रही। उनके सीईओ बनने के बाद से यमुना सिटी में कई उद्योगों में उत्पादन शुरू हुए। नए अर्बन सेंटर पर काम शुरू करने की दिशा में यमुना प्राधिकरण बढ़ा। इस साल करीब 200 उद्योग क्रियाशील बनाए जाने का लक्ष्य भी उन्होंने तय किया हुआ है। यही कार्यशैली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पसंद आई और उनकी सेवा विस्तार को मंजूरी मिली।

Amar Ujala Ltd published this content on September 30, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on October 01, 2026 at 04:26 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]