08/22/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/22/2026 12:35
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यह खबर एप पर पढ़ें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉगिन करेंहॉलीवुड स्टार एंड्रयू गारफील्ड ने आखिरकार यह स्वीकार कर लिया है कि उनका एक सीक्रेट इंस्टाग्राम हैंडल है। साथ ही उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वे भी उतने ही एक्टिव हैं, जितना कि कोई अन्य। इतना ही नहीं, उन्होंने माना कि कई बार इंस्टाग्राम पर नोटिफिकेशंस उन्हें डराते हैं।
बोले- 'मुझे सोशल मीडिया की लत'
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 'अमेजिग स्पाइडर-मैन' स्टार एंड्रयू गारफील्ड ने 'वैरायटी' के साथ बातचीत में बताया कि उन्हें सोशल मीडिया की लत है और यह कोई गर्व करने वाली बात नहीं है।
एंड्रयू गारफील्ड ने क्या कहा?
इंस्टाग्राम पर क्या देखते हैं गारफील्ड?
एक्टर ने बताया कि उनका इंस्टाग्राम फीड अजीब सिरेमिक्स और जापानी तरह के बहुत सारे कारीगरों से जुड़े कंटेंट से भरा हुआ है। अपने मोबाइल फोन की लत के बारे में बात करते हुए गारफील्ड ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि हम सभी को कभी न कभी अपने फोन को तोड़ने या उन्हें जंगल या समुद्र में फेंक देने का मन किया होगा, क्योंकि हम जानते हैं कि यह किसी न किसी तरह हमारी जिंदगी हमसे छीन रहा है'।
एक्टर ने आगे कहा, 'मैं भी दूसरों से अलग नहीं हूं। मैंने सुना है और मुझे यह सच भी लगता है कि अगर आप अपना फोन दूसरे कमरे में रख दें, तो इससे काफी मदद मिलती है'।