08/24/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/24/2026 05:09
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यह खबर एप पर पढ़ें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉगिन करेंसोशल मीडिया पर इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर हो रहे है। वीडियो में राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेने के बाद एक युवा छात्रा ने उनके गाल पर किस किया। दरअसल, यह वीडियो महाराष्ट्र के पुणे में युवाओं पर केंद्रित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान का है।
यह घटना कब की है?
यह घटना कार्यक्रम स्थल पर मंच पर हुई। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को छात्रा के किस करने के बाद उससे थोड़ी देर बातचीत करते हुए देखा गया। इसके बाद वे अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ मंच से चले गए। एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में कार्यक्रम स्थल पर कॉन्सर्ट जैसी लाइटिंग और अन्य इंतजाम दिखाई दिए।
राजनीतिक बयानबाजी हुई तेज
वहीं, भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता केशव उपाध्ये ने कार्यक्रम की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि इसमें युवाओं से जुड़े वास्तविक सवालों के बजाय राजनीतिक मुद्दों को प्राथमिकता दी गई।