Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

03/07/2026 | Press release | Distributed by Public on 03/07/2026 04:57

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में आयोजित महिलाओं की स्थिति पर आयोग के 70वें सत्र में भाग लेंगी

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में आयोजित महिलाओं की स्थिति पर आयोग के 70वें सत्र में भाग लेंगी


सीएसडब्ल्यू-70 सत्र के दौरान भारत, महिला नेतृत्व वाले विकास, न्याय तक पहुंच और वैश्विक दक्षिण सहयोग को प्रमुखता देगा

प्रविष्टि तिथि: 07 MAR 2026 1:37PM by PIB Delhi

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर 9से 12मार्च 2026तक संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित महिलाओं की स्थिति पर आयोग (सीएसडब्ल्यू-70) के 70वें सत्र में भाग लेने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क की यात्रा पर रहेंगी।

महिला स्थिति आयोग (सीएसडब्ल्यू) लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित प्रमुख वैश्विक अंतर-सरकारी निकाय है।

इस यात्रा के दौरान, मंत्री आयोग की आम चर्चा में भारत की ओर से अपना पक्ष रखेंगी और "महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा" विषय पर उच्च स्तरीय बैठक को भी संबोधित करेंगी। वे महिला नेतृत्व वाले विकास, न्याय तक पहुंच को मजबूत करने और महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा, गरिमा और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने की दिशा में भारत की पहलों पर भी प्रकाश डालेंगी।

श्रीमती ठाकुर न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन द्वारा आयोजित "महिला नेतृत्व वाला विकास और दक्षिण-दक्षिण सहयोग-आईबीएसए कोष की कामयाबी की कहानियां" शीर्षक वाले एक कार्यक्रम में भी भाग लेंगी। इस कार्यक्रम में भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) कोष के तहत शुरू की गई सफल विकास सहयोग पहलों को प्रदर्शित किया जाएगा, खास तौर पर ऐसी पहलें, जिनका मकसद वैश्विक दक्षिण के देशों में महिलाओं को सशक्त बनाना और समावेशी विकास को मजबूत करना है।

सीएसडब्ल्यू-70की प्राथमिकता थीम "सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना और उसे मजबूत करना है, जिसमें समावेशी और न्यायसंगत कानूनी प्रणालियों को बढ़ावा देना, भेदभावपूर्ण कानूनों, नीतियों और प्रथाओं को खत्म करना और संरचनात्मक मुश्किलों को दूर करना शामिल है।"

सत्र के समीक्षा विषय में आयोग के 65वें सत्र के स्वीकृत निष्कर्षों के मुताबिक, सार्वजनिक जीवन में महिलाओं की पूर्ण और प्रभावी भागीदारी और निर्णय लेने की क्षमता के साथ-साथ महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन की जांच की जाएगी।

आयोग, सत्र के प्रमुख परिणाम स्वरूप स्वीकृत निष्कर्षों पर भी बातचीत करेगा, जो लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण पर वैश्विक नीतिगत प्रतिबद्धताओं का मार्गदर्शन करते हैं।

सीएसडब्ल्यू-70 में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री की भागीदारी लैंगिक समानता को बढ़ावा देने, महिला नेतृत्व वाले विकास को प्रोत्साहित करने और विश्व स्तर पर महिलाओं और युवतियों को सशक्त बनाने के मकसद से किए जा रहे वैश्विक प्रयासों में योगदान देने के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

*******

पीके/केसी/एनएस


(रिलीज़ आईडी: 2236351) आगंतुक पटल : 8
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati , Tamil
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on March 07, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on March 07, 2026 at 10:57 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]