09/12/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/11/2026 22:22
Link Copied
लेडी गागा के घर किलकारी गूंजी है। 'पेज सिक्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लोबल पॉप स्टार ने मंगेतर, बिजनेसमैन माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का स्वागत किया है। हालांकि, कपल ने अभी तक बच्चे के नाम और जन्म की तारीख आदि जानकारी को लेकर खुलासा नहीं किया है।
पहली बार साथ दिखा पूरा परिवार
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 'पेज सिक्स' के अनुसार, लेडी गागा और पोलान्स्की को हाल ही में उत्तरी कैलिफोर्निया में अपने परिवार के साथ देखा गया था। बच्चे के साथ कपल की यह पहली सार्वजनिक झलक थी।