Amar Ujala Ltd

07/30/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/29/2026 23:52

UP: अनुष्का के शरीर पर टैटू, दस मिनट विवाद, छात्रा को मारीं तीन गोलियां, हिस्ट्रीशीटर ने भी दी जान; पूरी कहानी


मेरठ के कंकरखेड़ा थाना इलाके के डिफेंस एन्क्लेव में मंगलवार शाम जोनल पार्क के पास शिवलोकपुरी निवासी हिस्ट्रीशीटर आदित्य प्रधान (22) ने न्यू गोविंदपुरी निवासी 12वीं की छात्रा अनुष्का (19) को तीन गोलियां मारी। इसके बाद आरोपी ने खुद भी सीने में दो गोलियां मारकर खुदकुशी कर ली। सिर में एक और पेट में दो गोलियां लगने से अनुष्का लहूलुहान होकर गिर पड़ी। उसका सुभारती अस्पताल में इलाज चल रहा है और हालत चिंताजनक बताई गई है।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के अनुसार, अनुष्का ने शरीर पर कोई टैटू गुदवाया था। इसे लेकर आदित्य शक करने लगा था। इसी विवाद को लेकर वारदात की गई है। पुलिस अफसरों और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की। पुलिस ने दो अवैध पिस्टल और पांच कारतूस के खोखे बरामद किए।

अस्पताल में भर्ती घायल छात्रा अनुष्का - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आदित्य और अनुष्का एक दूसरे से चार साल से परिचित थे और उनमें वारदात से पहले दस मिनट तक विवाद हुआ था। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी डिफेंस एन्क्लेव में मंगलवार शाम चार बजे ताबड़तोड़ पांच गोलियों की आवाज सुनकर निवासी सहम गए। पार्क में टहल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकले तो आदित्य प्रधान और अनुष्का जोनल पार्क के पास सड़क पर लहूलुहान हालत में जमीन पड़े थे।

कंकरखेड़ा में घटना के बाद मौके पर पड़ी पिस्टल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

निवासियों ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आदित्य की मौत हो चुकी थी। अनुष्का को कैलाशी अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे सुभारती रेफर कर दिया गया।

कंकरखेड़ा में घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी मामले की जांच करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसपी सिटी ने बताया कि शिवलोक पुरी निवासी आदित्य ने वर्ष 2025 में आईटीआई की पढ़ाई की थी। उस पर छह से अधिक जानलेवा हमले समेत हथियार तस्करी की प्राथमिकी दर्ज हैं। वह कंकरखेड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर था। गत 16 जून को वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। वह अनुष्का को लगभग चार साल से जानता था।

हिस्ट्रीशीटर आदित्य प्रधान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जेल से आने के बाद से वह छात्रा से बात करने का प्रयास कर रहा था। छात्रा ने उससे बात करने से मना कर दिया था। आदित्य ने छात्रा को बुधवार शाम डिफेंस एन्क्लेव के जोनल पार्क के पास बुलाया था। छात्रा स्कूटी से और आदित्य बाइक से यहां पहुंचा था।

Amar Ujala Ltd published this content on July 30, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 30, 2026 at 05:52 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]