Prime Minister’s Office of India

02/17/2026 | Press release | Distributed by Public on 02/17/2026 00:43

प्रधानमंत्री ने इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 के उद्घाटन समारोह की मुख्य बातें साझा कीं

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 के उद्घाटन समारोह की मुख्य बातें साझा कीं

प्रविष्टि तिथि: 17 FEB 2026 10:47AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 को नए विचारों, नवाचार और इरादों का एक सशक्त संगम बताया।

उद्घाटन समारोह की मुख्य बातें साझा करते हुए श्री मोदी ने कहा कि इस एक्सपो ने पूरी दुनिया के हित में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य को आकार देने में भारतीय प्रतिभा की असाधारण क्षमता को उजागर किया है।

इन सबसे बढ़कर, इस आयोजन ने मानव प्रगति के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जिम्मेदारीपूर्वक, समावेशी रूप से और बड़े पैमाने पर उपयोग करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।

एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा:

"इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026नए विचारों, नवाचार और इरादों का एक सशक्त संगम था।

इसने पूरी दुनिया के हित में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य को आकार देने में भारतीय प्रतिभा की असाधारण क्षमता को प्रदर्शित किया।

सबसे अहम बात यह है कि इसने मानव प्रगति के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जिम्मेदारीपूर्वक, समावेशी रूप से और व्यापक स्तर पर उपयोग करने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। ये हैं एक्सपो की मुख्य बातें..."

India AI Impact Expo 2026 was a powerful convergence of ideas, innovation and intent.

It showcased the extraordinary potential of Indian talent in shaping the future of Artificial Intelligence for global good.

Above all, it reaffirmed our commitment to harnessing AI… pic.twitter.com/jfVWCP4BHh

- Narendra Modi (@narendramodi) February 17, 2026

पीके/केसी/एके/जीआरएस


(रिलीज़ आईडी: 2229014) आगंतुक पटल : 16
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Gujarati
Prime Minister’s Office of India published this content on February 17, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on February 17, 2026 at 06:43 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]