Amar Ujala Ltd

08/24/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/23/2026 23:09

Sawan Fourth Somwar 2026: सावन का आखिरी सोमवार पलट देगा इन राशियों की किस्मत, करियर में आएगा बड़ा बदलाव

Sawan Fourth Somwar 2026: इस बार सावन का आखिरी सोमवार 24 अगस्त 2026 को पड़ रहा है। इस दिन सूर्य और बुध का शक्तिशाली योग बुधादित्य राजयोग बन रहा है। इसके अलावा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और प्रीति योग भी रहेगा। वहीं, शनि, गुरु और मंगल का शुभ प्रभाव भी राशियों पर बना रहेगा। ऐसे में सावन का आखिरी सोमवार कुछ राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी हो सकता है। यह समय जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है और अटके हुए काम भी मनचाहे तरीके से पूरे होने की संभावना रहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए यह समय भाग्यशाली साबित हो सकता है।

Sawan Fourth Somwar 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा। आपको मनचाहा लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी और घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। घर में कोई नई वस्तु आने से भौतिक सुख प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिलेगी। करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना भी हो सकती है। बड़ा धन लाभ होने से परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।
Surya Ketu Yuti: सूर्य-केतु की युति से बदल जाएंगे इन राशि वालों के भाग्य, 17 सितंबर तक मिलेंगे मनचाहे रिजल्ट

Sawan Fourth Somwar 2026 - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। आपको नई योजनाओं को अमल में लाने का मौका मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात भी हो सकती है। कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। करियर से जुड़े मामलों में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यह समय आपके लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। घर में खुशियां बनी रहेंगी।

Chandra Grahan 2026: शनि की राशि और राहु के नक्षत्र में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 3 राशि के लोग रहें संभलकर

Mangal In Mithun 2026: आने वाले 30 दिनों तक इन राशि वालों का रहेगा गोल्डन टाइम, होगा जबरदस्त लाभ

Sawan Fourth Somwar 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों के अटके हुए काम पूरे होने की संभावना रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है और मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। किसी भी नए काम की शुरुआत करने पर महादेव की विशेष कृपा आपको प्राप्त हो सकती है। यह समय करियर के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। नई नौकरी के प्रयास सफल होंगे।

Angarak Yog 2026: मंगल और राहु की युति से बना अंगारक योग, सितंबर तक इन राशियों के लिए समय रहेगा कष्टकारी
Mangal Gochar 2026: राहु के नक्षत्र में मंगल की चाल, इन राशियों पर बढ़ेगा संकट

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

Amar Ujala Ltd published this content on August 24, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 24, 2026 at 05:09 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]