Amar Ujala Ltd

09/17/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/16/2026 23:38

यूपी: मिर्जापुर में भाजपा विधायक की कार कीचड़ में फंसी, रेलवे अंडरपास से ट्रैक्टर से खींचकर बाहर निकाली गाड़ी

{"_id":"6aab716ffe7b6b27880ee0c2","slug":"up-bjp-mla-car-gets-stuck-in-mud-in-mirzapur-vehicle-pulled-out-by-tractor-from-railway-underpass-2026-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मिर्जापुर में भाजपा विधायक की कार कीचड़ में फंसी, रेलवे अंडरपास से ट्रैक्टर से खींचकर बाहर निकाली गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

यूपी: मिर्जापुर में भाजपा विधायक की कार कीचड़ में फंसी, रेलवे अंडरपास से ट्रैक्टर से खींचकर बाहर निकाली गाड़ी

Thu, 17 Sep 2026 10:46 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 17 Sep 2026 10:46 AM IST
सार

यूपी के मिर्जापुर में भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा की कार कीचड़ में फंस गई। विधायक की कार को रेलवे अंडरपास से ट्रैक्टर से खींचकर बाहर निकालना पड़ा। बताया जा रहा है कि पत्थर के कारण कार का टायर फट गया था। उसकी वजह से उसे ट्रैक्टर से खिंचवाकर निकलवाना पड़ा।

विज्ञापन
भाजपा विधायक की कार कीचड़ में फंसी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
  • Link Copied

विस्तार

मिर्जापुर के छानबे क्षेत्र के अकोढ़ी रेलवे अंडरपास में बुधवार को नगर के विधायक भाजपा रत्नाकर मिश्र का वाहन कीचड़ और मलबे में फंस गया। वाहन को निकालने के लिए ट्रैक्टर बुलाना पड़ा। ग्रामीणों की मदद से विधायक को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर से वाहन को खींचकर बाहर निकालने के बाद उसका पिछला टायर फटा मिला। स्टेपनी लगाकर वाहन को ठीक करने के बाद उसे रवाना किया गया। बताया गया कि पत्थर के कारण टायर फट गया था।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से कर्णावती नदी में आई बाढ़ से अकोढ़ी रेलवे अंडरपास करीब एक महीने तक पानी और मलबे में डूबा रहा। अकोढ़ी समेत आसपास के करीब 15 गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से अंडरपास से पानी, कीचड़ और मलबा हटाकर किसी तरह आवागमन शुरू कराया, लेकिन पूरी तरह सफाई नहीं होने से दलदल की स्थिति बनी रही। बुधवार को नगर विधायक क्षेत्र भ्रमण के दौरान इसी अंडरपास से गुजर रहे थे।

कीचड़ में वाहन फंसने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने बताया कि पत्थर के कारण कार का टायर फट गया था। उसकी वजह से उसे ट्रैक्टर से खिंचवाकर निकलवाना पड़ा।
Amar Ujala Ltd published this content on September 17, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 17, 2026 at 05:38 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]