08/04/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/04/2026 10:10
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यह खबर एप पर पढ़ें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉगिन करेंसंसद की रक्षा संबंधी स्थायी समिति की बैठक में मंगलवार को सैनिक स्कूलों को लेकर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की कथित बढ़ती भूमिका का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूलों में आरएसएस की भागीदारी अनावश्यक रूप से बढ़ रही है। इस पर समिति के अध्यक्ष राधा मोहन सिंह ने राहुल गांधी से अपने दावे के समर्थन में दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में इस मुद्दे पर सदस्यों के बीच भी सवाल-जवाब हुए।
बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि सैनिक स्कूलों में आरएसएस की भागीदारी बढ़ रही है और इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने अपने दावे के समर्थन में मीडिया रिपोर्टों का हवाला दिया। समिति अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों और दस्तावेजों की जांच जरूरी है। इसलिए राहुल गांधी से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया।
ये भी पढ़ें- MEA: दो भारतीय अब भी लापता, यूक्रेन में जहाज पर हमले को लेकर विदेश मंत्रालय सख्त; PoJK चुनाव पर क्या कहा?
सूत्रों के अनुसार, समिति अध्यक्ष राधा मोहन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा दिए जाने वाले दस्तावेज संबंधित मंत्रालय को भेजे जाएंगे ताकि इस पर आधिकारिक स्पष्टीकरण लिया जा सके। वहीं भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी से पूछा कि उन्होंने सैनिक स्कूलों में आरएसएस की भूमिका बढ़ने का आरोप किस आधार पर लगाया है। समिति ने कहा कि सभी तथ्यों की जांच के बाद ही आगे की प्रक्रिया होगी।
बैठक में यह भी बताया गया कि साझेदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत कई संस्थाओं को नए सैनिक स्कूल चलाने की जिम्मेदारी दी गई है। सूत्रों के अनुसार, विद्या भारती और सरस्वती शिशु मंदिर जैसी संस्थाओं सहित विभिन्न संगठनों को भी इस मॉडल के तहत सैनिक स्कूलों के संचालन की जिम्मेदारी मिली है। समिति ने कहा कि इन संस्थाओं की सूची और व्यवस्था की भी समीक्षा की जाएगी।
रक्षा संबंधी स्थायी समिति की बैठक में सैनिक स्कूल, राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज और राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों की समीक्षा से जुड़ी कार्रवाई रिपोर्ट पर विचार किया गया। इसके अलावा रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों के आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता तथा एमएसएमई की भागीदारी पर भी चर्चा हुई। बैठक के दौरान राहुल गांधी बाद में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बीच में ही निकल गए।