Amar Ujala Ltd

08/07/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/07/2026 02:04

इंस्टाग्राम पर राहुल गांधी का AMA: पीएम मोदी पर ऐसे कसा तंज, कहा- मुझे और बैटमैन को किसी ने एक साथ नहीं देखा

{"_id":"6a75913d60512c8c620a78b6","slug":"no-one-has-ever-seen-me-and-batman-in-same-room-rahul-s-witty-reply-on-instagram-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्टाग्राम पर राहुल गांधी का AMA: पीएम मोदी पर ऐसे कसा तंज, कहा- मुझे और बैटमैन को किसी ने एक साथ नहीं देखा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

इंस्टाग्राम पर राहुल गांधी का AMA: पीएम मोदी पर ऐसे कसा तंज, कहा- मुझे और बैटमैन को किसी ने एक साथ नहीं देखा

Fri, 07 Aug 2026 01:33 PM IST
Pavan पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Fri, 07 Aug 2026 01:33 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी, सांसद, कांग्रेस - फोटो : ANI Photos
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार रात इंस्टाग्राम पर आयोजित 'आस्क मी एनीथिंग (एमए)' सत्र में युवाओं के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने गंभीर राजनीतिक मुद्दों के साथ-साथ हल्के-फुल्के और मजाकिया सवालों का भी जवाब दिया। बातचीत में झारखंड के छात्र आंदोलन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पालतू कुत्ते, पसंदीदा भाजपा नेता और संविधान की विचारधारा जैसे कई विषय शामिल रहे।
विज्ञापन


बैटमैन वाले सवाल पर दिया मजेदार जवाब
एमए सत्र के दौरान एक यूजर ने राहुल गांधी से पूछा, 'क्या आप बैटमैन हैं?' इस पर राहुल गांधी ने हंसते हुए जवाब दिया, 'बस इतना समझ लीजिए कि मुझे और बैटमैन को किसी ने कभी एक ही कमरे में साथ नहीं देखा'। उनके इस जवाब पर सोशल मीडिया पर लोगों ने भी खूब प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन


झारखंड छात्र आंदोलन पर क्या बोले?
झारखंड में छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि हर सरकार को छात्रों की बात सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं की चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र आंदोलन के मीम पर पीएम मोदी पर तंज
जब उनसे पूछा गया कि हाल के छात्र आंदोलन से जुड़ा उनका पसंदीदा मीम कौन-सा है, तो राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'आधी रात को प्रधानमंत्री आवास से आए वीडियो सबसे अच्छे थे, जिनमें एक घबराए हुए प्रधानमंत्री को दिखाया गया था'।



(ये खबर अपडेट की जा रही है)
Amar Ujala Ltd published this content on August 07, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 07, 2026 at 08:05 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]