Amar Ujala Ltd

08/02/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/02/2026 05:36

Moscow Blast: रेस्तरां में बम धमाके को मेयर ने बताया 'आतंकी हमला', तीन लोगों की हुई मौत; कैसे हुआ विस्फोट

{"_id":"6a6f2b053858fa81320ff87b","slug":"moscow-mayor-calls-saturday-s-deadly-bomb-attack-on-restaurant-a-terrorist-act-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moscow Blast: रेस्तरां में बम धमाके को मेयर ने बताया 'आतंकी हमला', तीन लोगों की हुई मौत; कैसे हुआ विस्फोट?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

Moscow Blast: रेस्तरां में बम धमाके को मेयर ने बताया 'आतंकी हमला', तीन लोगों की हुई मौत; कैसे हुआ विस्फोट?

Sun, 02 Aug 2026 05:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोलाची (तमिलनाडु)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोलाची (तमिलनाडु) Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 02 Aug 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
विस्फोट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें
मॉस्को के मेयर ने राजधानी के मध्य इलाके में रेस्तरां में हुए बम धमाके को 'आतंकी हमला' करार दिया। इससे पहले, रूसी सरकारी मीडिया ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया था कि इस धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में धमाका करने वाला व्यक्ति भी शामिल है। एसोसिएटेड प्रेस (एपी) की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन



स्थानीय अधिकारियों ने क्या बताया?
रूस के सरकारी मीडिया ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में धमाका करने वाला व्यक्ति भी शामिल है।
विज्ञापन


रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक, राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी समिति ने बताया कि मॉस्को के कुड्रिंस्काया स्क्वायर स्थित रेस्तरां में विस्फोटक उपकरण फटने से 21 लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हिमस्खलन में कैसे फंसे निर्मल पुर्जा?: पल में गायब हुए पर्वतारोही, हादसे से पहले का बताया जा रहा वायरल वीडियो

समाचार एजेंसी ने बताया कि एक अज्ञात महिला धमाके में मारी गई, जो विस्फोटक उपकरण लेकर रेस्तरां में जाने की कोशिश कर रही थी। इसके अलावा, एक सुरक्षा गार्ड और एक ग्राहक की भी मौत हुई है।

आरआईए नोवोस्ती ने बताया कि महिला रेस्तरां में बम छिपाकर ले जाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन सुरक्षा गार्ड ने उसे अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद बम में विस्फोट हो गया। मॉस्को जांच समिति ने समाचार एजेंसी को बताया कि इस हमले की जांच अभी जारी है।
Amar Ujala Ltd published this content on August 02, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 02, 2026 at 11:36 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]