Amar Ujala Ltd

09/12/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/12/2026 12:27

वीकेंड का वार: किसके बीच आई हाथापाई की नौबत? घरवालों ने चुने बिग बॉस और लॉस; सलमान ने किसे खतरे से चेताया

{"_id":"6aa596dc0850796d2f0e5d47","slug":"bigg-boss-20-weekend-ka-vaar-salman-khan-warns-kanika-mann-qazi-touqeer-aman-arshifa-khan-2026-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड का वार: किसके बीच आई हाथापाई की नौबत? घरवालों ने चुने बिग बॉस और लॉस; सलमान ने किसे खतरे से चेताया?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}

वीकेंड का वार: किसके बीच आई हाथापाई की नौबत? घरवालों ने चुने बिग बॉस और लॉस; सलमान ने किसे खतरे से चेताया?

Sat, 12 Sep 2026 11:46 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 12 Sep 2026 11:46 PM IST
सार

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस' के इस सीजन का वीकेंड का वार कई मायनों में खास रहा। सलमान खान ने एक प्रतिभागी की जमकर तारीफ की है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
  • Link Copied

विस्तार

आज शनिवार को 'बिग बॉस 20' के पहले सीजन का वीकेंड का वार हुआ। इसमें सलमान खान सभी प्रतिभागियों से मुखातिब हुए। मिलते ही उन्होंने सबको चीजें समझाईं। मगर इस वीकेंड के वार में और भी बहुत कुछ हुआ। सिलसिलेवार तरीके से जानिए कैसा रहा वीकेंड का वार का पहला एपिसोड।
विज्ञापन
यंग और कनिका से हुई बहस
शुरुआत हुई यंग डीएसए और कनिका की बहस से। कनिका ने आंख बंद की तो यंग डीएसए ने उसे बोला कि आप आंख बंद मत करिए क्योंकि बिग बॉस सोने को मना करते हैं। इस पर कनिका ने कहा कि मैं सो नहीं रही हूं। मैंने आंखों में दवा डाली है, इसलिए मैं दो मिनट के लिए आराम कर रही हूं। तुम ज्यादा कैप्टन मत बनो। इस बात पर दोनों के बीच बहस हो गई। यह बहस बढ़कर यहां पहुंची कि बर्तन अभी भी गंदे पड़े हैं और किसका बर्तन है जो गंदा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमन, आसिफ - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों भिड़े आसिफ और अमन?
इस बात पर आसिफ और अमन भिड़ गए। आसिफ को अमन ने बोला कि आपका चेहरा बहुत अजीब है। दोनों ने एक दूसरे को कई गलत बातें कहीं। दोनों हाथापाई पर उतर आए। घर में मौजूद बाकी लोगों ने दोनों को लड़ने से बचाया।

अजित कुमार: लंदन पहुंचे सीएम विजय ने रेसर को लगाया गले, राधिका-तृषा की सेल्फी पर मचा हंगामा; जानें पूरा मामला

विज्ञापन
काजी तौकीर, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने क्यों की काजी तौकीर की तारीफ?
इसके बाद वीकेंड का वार शुरू हुआ। सलमान खान आए। सलमान खान ने काजी तौकीर को सामने रखते हुए एक आसान सा उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि एक वक्त था, जब बॉबी देओल बुरी तरह से फ्लॉप हो गए थे। मगर वह लड़ते रहे। इसके बाद वह वापस आए और जीते। इसी तरह से सलमान खान ने हॉलीवुड एक्टर जॉन ट्रेवोल्टा का उदाहरण दिया। उनके पास 20 साल तक कोई काम नहीं था। वह भी लड़े और फिर जीते। सलमान खान ने बताया कि इसी तरह से काजी तौकीर लड़ रहा है। उसने मेंटल हेल्थ से भी लड़ाई लड़ी है। अब वह शो में एंटरटेनर बनकर चमक रहा है।
अर्शिफा खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
क्या था टास्क?
  • इसके बाद शो में एक टास्क किया गया।
  • इस टास्क में सलमान खान ने घर वालों से कहा कि आप लोग शो का बॉस चुनिए और एक बिग लॉस चुनिए।
  • इस टास्क में ज्यादातर लोगों ने काजी तौकीर को बॉस बताया। क्योंकि वह एंटरटेनर हैं।
  • वहीं ज्यादातर लोगों ने अमन को लॉस बताया है।
Amar Ujala Ltd published this content on September 12, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 12, 2026 at 18:27 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]