Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

05/16/2026 | Press release | Distributed by Public on 05/16/2026 05:27

आईएनएस सागरध्वनि पोर्ट क्लांग, मलेशिया से रवाना

रक्षा मंत्रालय

आईएनएस सागरध्वनि पोर्ट क्लांग, मलेशिया से रवाना

प्रविष्टि तिथि: 16 MAY 2026 3:58PM by PIB Delhi

भारतीय नौसेना का समुद्र विज्ञान अनुसंधान पोत, आईएनएस सागरध्वनि, रॉयल मलेशियन नौसेना के साथ सफल समन्वय के बाद 15 मई 2026 को पोर्ट क्लांग, मलेशिया से रवाना हुआ। इस समन्वय के दौरान दोनों पक्षों के बीच पेशेवर और वैज्ञानिक स्तर पर सार्थक बातचीत हुई।

दोनों पक्षों के कर्मियों ने आधुनिक जलवैज्ञानिक पद्धतियों, समुद्री पर्यावरण अनुसंधान और समुद्रविज्ञान प्रौद्योगिकियों में हो रही प्रगति पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के अंतर्गत, रॉयल मलेशियन नौसेना के जलवैज्ञानिक विभाग के एक प्रतिनिधिमंडल ने जहाज का दौरा किया और उन्हें जहाज पर मौजूद समुद्रवैज्ञानिक प्रणालियों से परिचित कराया गया। विशेषज्ञ अधिकारियों के बीच विषय वस्तु विशेषज्ञ आदान-प्रदान (एसएमईई) में डेटा-केंद्रित रखरखाव दृष्टिकोण, प्रवृत्ति मूल्यांकन विधियों, नौवहन सुरक्षा उपकरणों और प्रौद्योगिकी-आधारित निर्णय-सहायता तंत्रों पर भी चर्चा हुई।

इस प्रवास के दौरान, आईएनएस सागरध्वनि के कमांडिंग ऑफिसर ने कुआलालंपुर में मलेशिया में भारत के उच्चायुक्त से भेंट की। इस चर्चा का केंद्र बिंदु जहाज का चल रहा समुद्र विज्ञान मिशन और गहन वैज्ञानिक सहयोग था।

यह प्रवास भारत और मलेशिया के बीच गहरे होते समुद्री संबंधों को दर्शाता है, साथ ही क्षेत्रीय सहयोग, ज्ञान साझा करने और घनिष्ठ व्यावसायिक संबंधों के प्रति दोनों नौसेनाओं की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

****

पीके/केसी/पीपी/आर


(रिलीज़ आईडी: 2261751) आगंतुक पटल : 3
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on May 16, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on May 16, 2026 at 11:27 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]