Amar Ujala Ltd

07/27/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/26/2026 23:28

अमेरिका: फूड फेस्टिवल में गोलीबारी, मची अफरा-तफरी, दो लोगों की मौत और पांच घायल; क्या है पूरा मामला

{"_id":"6a66d725982164cc0c0839cf","slug":"several-people-wounded-by-gunfire-at-seattle-festival-hospital-says-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: फूड फेस्टिवल में गोलीबारी, मची अफरा-तफरी, दो लोगों की मौत और पांच घायल; क्या है पूरा मामला?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}

अमेरिका: फूड फेस्टिवल में गोलीबारी, मची अफरा-तफरी, दो लोगों की मौत और पांच घायल; क्या है पूरा मामला?

Mon, 27 Jul 2026 09:27 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिएटल।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिएटल। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 27 Jul 2026 09:27 AM IST
सार

अमेरिका के सिएटल में फूड फेस्टिवल के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत और पांच घायल हो गए हैं। घटना के बाद पुलिस ने इलाके को खाली कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है, जानिए क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
सिएटल में फूड फेस्टिवल में गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/आरटी
  • 1
    • 2
    • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

अमेरिका के सिएटल में स्पेस नीडल के पास चल रहे एक बड़े फूड फेस्टिवल में रविवार शाम हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में एक बच्चे समेत पांच लोग घायल हुए हैं। शहर के दमकल विभाग के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


गोलीबारी शाम करीब 6 बजे (स्थानीय समय) हुई। उस समय 'बाइट ऑफ सिएटल' नाम का वार्षिक फेस्टिवल अपने आखिरी घंटों में था। इस फेस्टिवल में हर साल बड़ी संख्या में खाने-पीने की दुकानों, सामान बेचने वालों और कलाकारों की भागीदारी होती है।
विज्ञापन


घायलों में कौन-कौन शामिल हैं?
हार्बरव्यू मेडिकल सेंटर की प्रवक्ता सुसान ग्रेग ने बताया कि अस्पताल में चार घायलों को भर्ती कराया गया है। इनमें एक छोटा बच्चा, 23 साल का एक युवक और दो महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि एक घायल की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: क्या जंग का नया मोर्चा खुलने वाला है?: यूक्रेन के हमले से बौखलाया ईरान, अराघची ने कौन से जवाब की बात कही

फूड फेस्टिवल के दौरान कैसे मची भगदड़?
सिएटल सेंटर में पूरे सप्ताहांत बाइट ऑफ सिएटल फूड फेस्टिवल चल रहा था। एक चश्मदीद एस्टन वाकोनाबो ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फेस्टिवल में फोटो बूथ के लिए लाइन में खड़े थे। तभी किसी ने उन्हें पीछे से धक्का दिया। जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो बड़ी संख्या में लोग भागते हुए नजर आए।

वाकोनाबो ने कहा, लोग छिप रहे थे। एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे। कई लोग जमीन पर गिर रहे थे और बच्चों की गाड़ियां भी गिर रही थीं। उन्होंने बताया कि उसी समय उन्हें गोलियों की आवाज सुनाई दी।
Amar Ujala Ltd published this content on July 27, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 27, 2026 at 05:29 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]