Amar Ujala Ltd

10/13/2026 | Press release | Distributed by Public on 10/13/2026 11:31

बिग बॉस 20: इन लोगों का हुआ नॉमिनेशन, नकुल-गुल्लू के बीच हुई हाथापाई, आसिफ ने किसे कहा चापलूस? देखें वीडियो

{"_id":"6ace6a0b81cff0454f0972ef","slug":"bigg-boss-20-nakuul-dhull-and-gullu-get-into-a-physical-altercation-11-contestants-nominated-watch-video-2026-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 20: इन लोगों का हुआ नॉमिनेशन, नकुल-गुल्लू के बीच हुई हाथापाई, आसिफ ने किसे कहा चापलूस? देखें वीडियो","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}

बिग बॉस 20: इन लोगों का हुआ नॉमिनेशन, नकुल-गुल्लू के बीच हुई हाथापाई, आसिफ ने किसे कहा चापलूस? देखें वीडियो

Tue, 13 Oct 2026 10:58 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 13 Oct 2026 10:58 PM IST
सार

Bigg Boss 20: इन दिनों 'बिग बॉस 20' में काफी हंगामा देखने को मिल रहा है। अब नए एपिसोड में जहां एक तरफ कई कंटेस्टेंट का नॉमिनेशन हुआ, तो वहीं दूसरी ओर जमकर लड़ाइयां भी देखने को मिली। जानिए एपिसोड में क्या कुछ रहा खास।

विज्ञापन
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
  • Link Copied

विस्तार

सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में लगातार ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो से सामने आए नए एपिसोड में नकुल और गुल्लू, आसिफ और लव गिल...और आम्रपाली और उदिती के बीच घमासान देखने को मिला है।
विज्ञापन


इन कंटेस्टेंट्स का हुआ नॉमिनेशन
शो 'बिग बॉस 20' के हालिया एपिसोड में कई लोगों का नॉमिनेशन हुआ है। इनमें माही विज, कनिका, उदिति, स्काउट, अरिश्फा, गुल्लू, काजी, मैरी कॉम, यंग डीएसए, अमन और लव गिल के नाम शामिल हैं। अब देखना होगा कि कौन घर से बेघर होता है।
विज्ञापन
Trending Videos
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
गुल्लू और नकुल के बीच हुई हाथापाई
दरअसल, काजी मजाक-मस्ती में स्काउट के कान में थूक देते हैं। इसके बाद जब स्काउट अकेले होते हैं, तो नकुल जाकर उनसे कहते हैं कि काजी वहां दूसरी ओर बता रहे हैं कि उन्होंने तुम्हारे कान में थूक दिया। इसके बाद स्काउट नकुल को लेकर इस बात को क्लियर करने जाते हैं।

जब स्काउट काजी से इस बारे में पूछते हैं, तो काजी कह देते हैं कि सब मजाक में था। लेकिन नकुल इस बात को बढ़ा-चढ़ाकर बताते हैं। इस बीच काजी गुल्लू से कहते हैं कि सब मजाक में था, तुम नकुल को समझाओ। इस पर नकुल कहते हैं कि वो मुझे क्या समझाएगा।

इसके बाद गुल्लू नकुल से कहते हैं कि क्यों बात बढ़ा रहे हो। तो नुकल कहते हैं कि मैं तो बढ़ाऊंगा। इसके बाद नकुल गुल्लू से भिड़ जाते हैं। दोनों के बीच हाथापाई की स्थिति बन जाती है। बात इतनी बढ़ जाती है कि घरवालों को बीच-बचाव करने के लिए आना पड़ता है।
विज्ञापन
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
आम्रपाली, अरिश्फा, उदित और मैरी कॉम में बहस
इसके अलावा नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान आम्रपाली, अरिश्फा, उदित और मैरी कॉम के बीच भी जमकर बहस देखने को मिलती है।
विज्ञापन
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
अगले एपिसोड में क्या खास?
शो के आखिर में प्रोमो भी रिलीज किया गया है, जो आने वाले एपिसोड की झलक दिखाता है। प्रोमो में लव गिल और आसिफ के बीच कहासुनी देखने को मिल रही है। लव और आसिफ के बीच जमकर घमासान और बहसबाजी देखने को मिलती है। आसिफ गुस्से में लव को चापलूस कहते नजर आते हैं। इस लड़ाई को शांत करवाने के लिए भी बाकी घरवालों को आना पड़ता है।

ये भी पढ़ें- अनीत पड्डा बर्थडे: अहान ने अनदेखी तस्वीरें शेयर कर खास अंदाज में किया विश; फैंस में फिर डेटिंग की चर्चा शुरू

वीडियो के आखिर में बिग बॉस कहते हैं कि आज इस घर में नियम तोड़ा गया है। अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में किसे सजा मिलती है और कौन घर से बेघर होता है।

देखें वीडियो-

PROMO Huge Fight between #AasifKhan and #LoveGill #NakulDhull Eviction ! #BiggBoss20 #BB20 https://t.co/sotaznSIDD

- Digital News Hub (@digital_media12) October 13, 2026
Amar Ujala Ltd published this content on October 13, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on October 13, 2026 at 17:31 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]