07/16/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/16/2026 05:30
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई - ट्राई) ने मई 2026 के दौरान केरल राज्य के कासरगोड जिले में आयोजित स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए जारी किए हैं। इस ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा प्रदान की जाने वाली मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की वास्तविक समय गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है। आईडीटी के दौरान, टीआरएआई कवरेज, कॉल ड्रॉप रेट (सीडीआर), कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसआर), डेटा डाउनलोड (डीएल) और अपलोड (यूएल) थ्रूपुट आदि जैसे प्रमुख सेवा गुणवत्ता (क्यूओएस) मापदंडों के लिए दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) के प्रदर्शन को रिकॉर्ड करता है, जिन्हें बाद में उपभोक्ताओं को सूचित करने और टीएसपी को अपनी सेवाओं में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रकाशित किया जाता है।
इन आईडीटी (स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट) को शहरों, हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि जैसे विभिन्न उपयोग परिवेशों में सभी टीएसपी (दूरसंचार सेवा प्रदाताओं) के मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन को मापने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस प्रकार के ड्राइव टेस्टिंग में, 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर सभी टीएसपी के सिम कार्ड का उपयोग करके लाइव डेटा और वॉयस सेशन स्थापित किए जाते हैं। इसमें कई उन्नत टेस्ट हैंडसेट का उपयोग किया जाता है, और उन्नत सॉफ्टवेयर सिस्टम का उपयोग करके सेशन की वास्तविक समय में निगरानी और विश्लेषण किया जाता है।
ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से केरल के कासरगोड जिले में 5 मई 2026 से 8 मई 2026 के दौरान सिटी ड्राइव (414.2 किलोमीटर), हॉटस्पॉट लोकेशन (12), वॉक टेस्ट (6.5 किलोमीटर) और कोस्टल (10.0 किलोमीटर) क्षेत्रों में ड्राइव टेस्ट आयोजित किए। ये टेस्ट ट्राई के बेंगलुरु स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की देखरेख में किए गए । ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में प्रस्तुत अवलोकन, ड्राइव टेस्ट के दिन/समय पर परीक्षण क्षेत्र/मार्ग पर टीएसपी के प्रदर्शन को दर्शाते हैं ।
ड्राइव टेस्ट रूट मैप : यह मानचित्र ड्राइव टेस्ट मार्गों का अवलोकन प्रदान करता है, जिसमें शहर ड्राइव, इंटर-ऑपरेटर कॉलिंग, हॉटस्पॉट और वॉक टेस्ट शामिल हैं, जैसा कि मानचित्र पर दर्शाए गए संकेतों में दिखाया गया है:-
प्रमुख मापदंडों का आकलन
ए. कवरेज गैप: नमूनों का प्रतिशत, जिनके लिए सिग्नल की शक्ति संबंधित तकनीक (2जी/ 3जी/ 4जी/ 5जी) के लिए निर्धारित न्यूनतम सिग्नल शक्ति से कम पाई गई।
बी. वॉइस सेवाएं: कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसएसआर), कॉल ड्रॉप दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस रेट, स्पीच क्वालिटी (एमओएस)।
सी. कॉल साइलेंस इंस्टेंस : कॉल के दौरान हुई कॉल साइलेंस की संख्या।
डी. डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, लेटेंसी, जिटर, पैकेट ड्रॉप रेट।
प्रमुख मापदंडों के आधार पर कासरगोड जिले में समग्र मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन का सारांश नीचे दिया गया है:-
बी) कॉल ड्रॉप - सफलतापूर्वक स्थापित कॉलों की संख्या में से कॉल ड्रॉप होने की संख्या को एयरटेल के लिए 1/419, बीएसएनएल के लिए 18/402, आरजेआईएल के लिए 0/421 और वीआईएल के लिए 1/421 माना गया। कॉल ड्रॉप होने के स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
सी) कॉल साइलेंस इंस्टेंस - कुल स्थापित कॉलों में से 3 सेकंड से अधिक समय तक साइलेंस रहने की कुल संख्या के रूप में मापी गई कॉल साइलेंस इंस्टेंस, एयरटेल के लिए 6/403, बीएसएनएल के लिए 16/368, आरजेआईएल के लिए 4/405 और वीआईएल के लिए 10/404 रहीं। कॉल साइलेंस इंस्टेंस के स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
i) डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र) : एयरटेल (5जी/4जी) के लिए औसत डाउनलोड गति 139.44 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी) के लिए 10.73 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 294.88 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 18.85 एमबीपीएस देखी गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न नचित्र में दिया गया है ।
ii) डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र) : एयरटेल (5जी/4जी) के लिए औसत अपलोड गति 23.36एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी) के लिए 3.78एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 22.81 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 8.18एमबीपीएस देखी गई। अपलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
संलग्न मानचित्र पर लाल बिंदु पर क्लिक करके ड्रॉप कॉल और कॉल साइलेंस की स्थिति देखी जा सकती है।
आईडीटी के दौरान ड्राइव टेस्ट रूट और कवर किए गए क्षेत्र का विवरण इस प्रकार है:-
ए) शहर - कासरगोड जिले में मंजेश्वर, उप्पला, कुंबला, कासरगोड, कलनाड, कान्हांगड, नीलेश्वर, चेरुवथुर, त्रिकारीपुर, चीमेनी, भीमनाडी, राजापुरम, कुट्टीकोल, पनयाल, पोइनाची, चेरकला, मुलेरिया, बदियाडका, सीतांगोली और पाइवालिक आदि सिटी ड्राइव में शामिल क्षेत्र हैं।
बी) तटीय - कोट्टापुरम बोट टर्मिनल - अज़ीथला - मेडक्केरा फिशिंग हार्बर - नीलेश्वर बोटिंग टर्मिनल, लोटस हाउसबोट, थाइकादप्पुरम बोट जेट्टी और अचमथुरुथी आदि से होकर गुजरता है।
ग) हॉटस्पॉट - स्थिर उपयोगकर्ता अनुभव को कैप्चर करते हुए हॉट स्पॉट स्थान बेकल किला, चेरुवथुर बस स्टैंड, सीपीसीआरआई कासरगोड, जिला कलेक्टरेट कासरगोड, सरकारी सामान्य अस्पताल कासरगोड, कान्हांगड रेलवे स्टेशन, कासरगोड नगर पालिका कार्यालय, कासरगोड नया बस स्टैंड, कासरगोड रेलवे स्टेशन, केएसआरटीसी बस स्टैंड कासरगोड, नीलेश्वरम मार्केट और उप्पला टाउन जंक्शन हैं।
घ) पैदल परीक्षण - 5 से 8 मई 2026 तक आयोजित पैदल परीक्षणों में बेकल बीच प्रोमेनेड, कन्हंगड मार्केट, कासरगोड बीच वॉकवे और कासरगोड रेलवे स्टेशन आदि शामिल थे।
इस आईडीटी रिपोर्ट के निष्कर्ष संबंधित टीएसपी (दूरसंचार सेवा प्रदाता) के साथ साझा कर दिए गए हैं ताकि वे अपने स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कर सकें। आईडीटी की विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध हैं। किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए, [email protected] पर ईमेल भेजा जा सकता है या बेंगलुरु स्थित ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय से +91-80-22865004 पर संपर्क किया जा सकता है।
अनुलग्नक देखने के लिए यहां क्लिक करें
****
पीके/केसी/एके/एनजे