Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

04/01/2026 | Press release | Distributed by Public on 04/01/2026 07:51

संसद प्रश्न: एसएससी केंद्रों की स्थापना

कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय

संसद प्रश्न: एसएससी केंद्रों की स्थापना

प्रविष्टि तिथि: 01 APR 2026 6:12PM by PIB Delhi

कर्मचारी चयन आयोग(एसएससी) की परीक्षा अधिसूचना के अनुसार, कांस्टेबल(जीडी) परीक्षा2026 देश भर के130 शहरों में आयोजित की जानी निर्धारित है। इसमें पश्चिम बंगाल के छह शहर भी शामिल हैं। इसी तरह, सीजीएल परीक्षा2025 के लिए, देश भर के135 शहरों को परीक्षा केंद्र के रूप में नामित किया गया, जिसमें पश्चिम बंगाल के छह शहर शामिल थे।

पश्चिम बंगाल के निम्नलिखित शहरों को उपर्युक्त एसएससी परीक्षाओं के लिए केंद्र के रूप में नामित किया गया है-

1. आसनसोल(पश्चिम बर्धमान जिला)

2. बर्धमान(पूर्व बर्धमान जिला)

3. दुर्गापुर(पश्चिम बर्धमान जिला)

4. मालदा(मालदा जिला)

5. सिलीगुड़ी(जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिले)

6. सूरी(बीरभूम जिला)

7. कोलकाता/ हावड़ा

संबंधित परीक्षा अधिसूचनाएं यहाँ देखी जा सकती हैं:

https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/Notice_of_CTGD_2026.pdf ; औरhttps://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/Notice_of_adv_cgl_2025.pdf

एसएससी उम्मीदवारों के पसंदीदा या आस-पास उपलब्ध केंद्रों पर उन्हें समायोजित करने के लिए हर संभव प्रयास करता है। एसएससी ने हाल ही में"सेल्फ-स्लॉटिंग" सुविधा शुरू की है, जिससे उम्मीदवारों को अधिक सुविधा के लिए अपने परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट का चयन करने की अनुमति मिलती है।

यह जानकारी विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार), और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज, पहली अप्रैल, 2026, बुधवार को लोकसभा में लिखित उत्तर में दी।

*******

पीके/केसी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2247950) आगंतुक पटल : 12
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on April 01, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on April 01, 2026 at 13:51 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]