Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

07/26/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/26/2026 06:08

लोकायन 26 - भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शनी बोस्टन, अमेरिका से रवाना हुआ

रक्षा मंत्रालय

लोकायन 26 - भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शनी बोस्टन, अमेरिका से रवाना हुआ

प्रविष्टि तिथि: 26 JUL 2026 4:11PM by PIB Delhi

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, लोकयान 26 के तहत 25 जुलाई 2026 को अमेरिका के बोस्टन से रवाना हुआ। अपने प्रवास के दौरान, जहाज ने प्रतिष्ठित सेल 250 समारोहों और अंतर्राष्ट्रीय नौसेना समीक्षा 250 में भारत का गर्वपूर्वक प्रतिनिधित्व किया एवं भारत की समृद्ध समुद्री विरासत का प्रदर्शन किया और पेशेवर और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समुद्री साझेदारी को मजबूत किया।

इस जहाज ने नॉरफ़ॉक, बाल्टीमोर, न्यूयॉर्क और बोस्टन में आयोजित सेल 250 कार्यक्रमों में भाग लिया और गणमान्य व्यक्तियों, भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों और अंतरराष्ट्रीय नौसेना प्रतिनिधिमंडलों की मेजबानी की और समुद्री सहयोग और मित्रता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

आईएनएस सुदर्शनी अब पुर्तगाल के अज़ोरेस में पोंटा डेलगाडा के लिए रवाना हो चुका है। यह जहाज वैश्विक मंच पर भारत की समुद्री शक्ति, व्यावसायिकता और सद्भावना का प्रतीक बना हुआ है।

****

पीके/केसी/पीपी/आरके


(रिलीज़ आईडी: 2289627) आगंतुक पटल : 17
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on July 26, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 26, 2026 at 12:08 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]