09/25/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/24/2026 21:17
Link Copied
अभिनेता मुश्ताक खान का कल गुरुवार को निधन हो गया। अमर उजाला से बातचीत में मुश्ताक खान के करीबी दोस्त और कॉमेडियन सुनील पाल ने उनके निधन की पुष्टि की। मुश्ताक खान लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनका मुंबई के नानावती अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। मुश्ताक खान के निधन के बाद कई सितारों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है और सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किए हैं।
राजपाल यादव बोले- 'यकीन नहीं हो रहा'
मुश्ताक खान के निधन पर राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अभिनेता से अपनी आखिरी मुलाकात का जिक्र किया है, जो उनके निधन से कुछ घंटे पहले ही की थी। राजपाल ने लिखा है, 'मैं आज दोपहर में मुश्ताक भाई से मिलने गया था। उनसे बातें कीं, उन्होंने मुझे देखा, मुझसे हाथ भी मिलाया और हमारी सारी बातें वह सुन रहे थे। रिएक्ट भी कर रहे थे। मुझे तो अभी भी यकीन नहीं हो रहा की दो घंटे पहले मैं जिनसे मिला, जिनसे हाथ मिलाया, वो अब हमारे बीच नहीं है। ऊपर वाले के फैसले के आगे हम सब नतमस्तक हैं। मुश्ताक भाई हमेशा एक लोकप्रिय इंसान और अभिनेता थे, हैं और रहेंगे। आपको बड़े दुखी हृदय के साथ भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं'।
A post shared by Rajpal Naurang Yadav (@rajpalofficial)
निर्देशक अनिल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
निर्देशक अनिल शर्मा ने पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा है, 'कितने लम्हे संग गुजारे। कितनी फिल्मे साथ में की। उफ्फ... इतनी जल्दी मुश्ताक भाई चले जाएंगे .. उसके बारे में सुनकर दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दे'।
A post shared by Anil Sharma (@anilsharma_dir)
सनी देओल ने किया याद
सनी देओल ने लिखा है, 'मुश्ताक खान के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ। वे बहुत उम्दा इंसान और शानदार कलाकार थे। उनके साथ की बेहद खूबसूरत यादें हैं। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। इस मुश्किल समय में उन्हें हिम्मत मिले'।
अनुपम खेर बोले- 'उनके साथ खूबसूरत यादें बनीं'
अभिनेता अनुपम खेर ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो साझा किया है और मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'मुश्ताक खान साहब के साथ काम करते हुए बहुत खूबसूरत यादें बनीं। उनके जाने की खबर सुनकर वे सारे दिन फिर आंखों के सामने आ गए। उनके बेटे मोहसिन और पूरे परिवार के साथ मेरी दिल से संवेदनाएं हैं'।
A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)
अनीस बज्मी ने जताई संवेदना
डायरेक्टर अनीस बज्मी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट शेयर की। उन्होंने मुश्ताक खान की फोटो शेयर कर एक इमोशनल कैप्शन लिखा। अनीस ने लिखा, 'मुश्ताक भाई (मेरे बालू) के निधन की खबर से मैं सदमे में हूं और मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। वे वाकई एक बेहतरीन कलाकार और बेहद खूबसूरत इंसान थे। अल्लाह उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार व करीबियों को इस मुश्किल समय में हिम्मत दे।'
A post shared by Anees Bazmee (@aneesbazmee)