Amar Ujala Ltd

08/11/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/11/2026 04:41

छिंदवाड़ा में बड़ा विमान हादसा टला: टेकऑफ से ठीक पहले प्लेन के इंजन में आई खराबी, नकुलनाथ-हरीश चौधरी सुरक्षित

{"_id":"6a7adc3aa41ddefc110be63b","slug":"major-plane-crash-in-chhindwara-engine-failed-before-take-off-nakulnath-and-harish-chaudhary-were-on-board-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-4599959-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिंदवाड़ा में बड़ा विमान हादसा टला: टेकऑफ से ठीक पहले प्लेन के इंजन में आई खराबी, नकुलनाथ-हरीश चौधरी सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

छिंदवाड़ा में बड़ा विमान हादसा टला: टेकऑफ से ठीक पहले प्लेन के इंजन में आई खराबी, नकुलनाथ-हरीश चौधरी सुरक्षित

Tue, 11 Aug 2026 02:26 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2026 02:26 PM IST
सार

छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पर मंगलवार सुबह नकुलनाथ और हरीश चौधरी को भोपाल ले जा रहे विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने समय रहते उड़ान रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
तकनीकी खराबी आने के कारण उड़ान नहीं भर सका प्लेन - फोटो : Amar Ujala
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पर मंगलवार सुबह बड़ा विमान हादसा टल गया। पूर्व सांसद नकुलनाथ और मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी को लेकर भोपाल के लिए उड़ान भरने वाला विमान इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण उड़ान नहीं भर सका। घटना के समय दोनों नेता विमान में सवार थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नकुलनाथ और हरीश चौधरी को भोपाल में आयोजित कांग्रेस की बैठक में शामिल होना था। दोनों नेता मंगलवार सुबह छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पहुंचे और विमान में सवार हुए। विमान को उड़ान के लिए तैयार किया गया और इंजन भी चालू हुआ।
विज्ञापन


तकनीकि खराबी से उड़ान नहीं भर सका विमान
इसी दौरान विमान में तकनीकी खराबी सामने आई। विमान रनवे पर ही खड़ा रहा और उड़ान नहीं भर सका। इंजन में खराबी की जानकारी मिलते ही पायलट ने तत्काल विमान को उड़ाने का फैसला रोक दिया। इसके बाद नकुलनाथ और हरीश चौधरी समेत विमान में मौजूद स्टाफ को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरीश चौधरी सड़क मार्ग से भोपाल रवाना हुए
पायलट की सूझबूझ और समय रहते तकनीकी खराबी का पता चलने से बड़ा हादसा होने से बच गया। विमान के उड़ान भरने के बाद इंजन में खराबी आती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। हालांकि, विमान ने उड़ान भरने से पहले ही समस्या के संकेत दे दिए। विमान में आई तकनीकी खराबी के बाद दोनों नेताओं ने अपनी यात्रा का माध्यम बदल दिया। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी सड़क मार्ग से भोपाल के लिए रवाना हुए। वहीं, पूर्व सांसद नकुलनाथ नागपुर के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद एयर स्ट्रिप पर विमान की तकनीकी जांच की गई। इंजन में किस वजह से खराबी आई और विमान को दोबारा उड़ान के लिए कब तैयार किया जाएगा, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। घटना के बाद विमान में सवार दोनों नेताओं और स्टाफ के सुरक्षित होने पर सभी ने राहत की सांस ली। समय रहते पायलट द्वारा विमान को उड़ान से रोकने को हादसा टलने की अहम वजह माना जा रहा है।



नकुलनाथ ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
नकुलनाथ ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि विमान में तकनीकी खराबी के कारण मेरा भोपाल दौरा रद्द हो गया है, जिसके लिए मैं आप सभी से हृदय से क्षमा चाहता हूं। मेरी बहुत इच्छा थी कि इस अवसर पर आप सभी के बीच भोपाल में उपस्थित रहूँ, आप सभी से मिलूँ और आपसे रूबरू होकर संवाद करूँ। दुर्भाग्यवश परिस्थितिवश यह संभव नहीं हो सका। लेकिन मेरा आप सभी से वादा है कि बहुत जल्द आपके बीच उपस्थित रहूँगा, आप सभी से मुलाकात करूँगा और संगठन एवं हमारे साझा प्रयासों को लेकर आपसे विस्तार से संवाद करूंगा।
Amar Ujala Ltd published this content on August 11, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 11, 2026 at 10:42 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]