Amar Ujala Ltd

07/27/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/26/2026 19:02

देशभर में अगले दो-तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट: हिमाचल में बादल फटा, असम की बाढ़ में 66 की मौत; IMD क्या बोला

{"_id":"6a66a9b1285188b74b060c4a","slug":"alert-for-heavy-rain-across-country-cloudburst-in-himachal-many-dead-in-assam-floods-what-did-imd-say-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभर में अगले दो-तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट: हिमाचल में बादल फटा, असम की बाढ़ में 66 की मौत; IMD क्या बोला?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

देशभर में अगले दो-तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट: हिमाचल में बादल फटा, असम की बाढ़ में 66 की मौत; IMD क्या बोला?

Mon, 27 Jul 2026 06:13 AM IST
प्रशांत तिवारी अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 27 Jul 2026 06:13 AM IST
सार

देश के कई राज्यों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में बादल फटने से पुल और सड़क बह गई, जिससे सात गांवों का संपर्क टूट गया। असम में बाढ़ से अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है और हालात गंभीर बने हुए हैं। गुजरात और दादरा व नगर हवेली में भारी बारिश के कारण सेना राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है और 790 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

विज्ञापन
देशभर में बाढ़-भूस्खलन की आपदाएं - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में बादल फटा है, जिससे एक पुल और सड़क बह गई तथा कई गांवों का संपर्क कट गया है। असम में बाढ़ से अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, गुजरात और दादरा व नगर हवेली में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। सेना को कमान संभालनी पड़ी है, जिसने बाढ़ प्रभावित इलाकों से 790 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिम से लेकर पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में घनघोर बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


असम के हालात जानने के लिए पीएम मोदी ने किससे की बात?
असम में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को फोन कर हालात की जानकारी ली। सोनोवाल बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए राज्य के दौरे पर हैं।
विज्ञापन


हिमाचल में बादल फटने से कितना बड़ा नुकसान हुआ?
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले की मयाड़ घाटी के धांधल नाला क्षेत्र में शनिवार रात बादल फट गया। इसके चलते पहाड़ी नाले में अचानक उफान आ गया, जिसने एक पुल और सड़क को बहा दिया। इस घटना के बाद मयाड़ घाटी के सात गांवों का संपर्क पूरी तरह कट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात में सेना क्यों संभाल रही है राहत अभियान की कमान?
गुजरात में मूसलाधार बारिश से हालात बेहद खराब हो गए हैं। सेना व्यापक स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुई है। आपदा में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 29 मौतें सबसे अधिक प्रभावित वलसाड और नवसारी जिलों में हुई हैं। पिछले तीन दिनों से सेना के जवान एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें: UP: उत्तर की ओर खिसका मानसून ट्रफ कराएगा बरसात, आज 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी; जानिए पूर्वानुमान

ओडिशा में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट क्यों जारी किया?
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र रविवार को और गहरा होकर डिप्रेशन में बदल गया है। अगले 24 घंटे के दौरान इसके और मजबूत होकर उत्तर ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने की संभावना है। इसके प्रभाव से 29 जुलाई तक सुंदरगढ़, क्योंझर और मयूरभंज जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
Amar Ujala Ltd published this content on July 27, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 27, 2026 at 01:03 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]