09/12/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/12/2026 02:45
Link Copied
मुंबई में सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) के कार्यालय में कलाकारों के बीच झगड़ा हो गया। इसका वीडियो शुक्रवार से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में पूनम ढिल्लों, पद्मिनी कोल्हापुरे, उपासना सिंह, कुनिका सदानंद और अन्य कलाकार नजर आ रहे हैं। झगड़ा इतना बढ़ गया कि पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा और पुलिस ने कलाकारों को एक-दूसरे से लड़ने पर डांट भी लगाई। सिर्फ इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पद्मिनी कोल्हापुरे और प्रीति सप्रू आपस मे झगड़ती नजर आईं।
कुनिका सदानंद ने क्या लगाए आरोप
दरअसल, हाल ही में कुनिका सदानंद ने आरोप लगाया था कि CINTAA के आधिकारिक कागजात और फाइलें पूनम ढिल्लों की गाड़ी में रखकर ले जाई गईं। इसी मामले को लेकर एक वीडियो में कुछ सदस्य पद्मिनी कोल्हापुरे से सवाल करते दिखाई दे रहे हैं। जब उनसे पूछा जाता है कि क्या वह कागजात ले जाने की बात स्वीकार कर रही हैं, तो अभिनेत्री ने उनसे समिति को भंग करने वाला पत्र दिखाने के लिए कहती हैं।
A post shared by Bollywood Thikana (@bollywood_thikana)
पूनम ढिल्लों ने किया सवाल
वायरल वीडियो में पुलिस भी है, जो वहां मौजूद लोगों को समझाने की कोशिश करते हैं कि वह इस मामले में किसी एक पक्ष का समर्थन नहीं कर रही है और उनके लिए सभी लोग बराबर हैं, लेकिन पद्मिनी कहती हैं कि उनका डेटा चोरी कर लिया गया है। वहीं, एक अन्य वीडियो में पूनम ढिल्लों सवाल करती हैं कि उनकी कार की तलाशी क्यों ली जा रही है।
A post shared by Bollywood Thikana (@bollywood_thikana)
क्या पहले ही भेजे जा चुके हैं कागजात?
जब उपासना सिंह ने पुलिस से उन कागजात को वापस लाने के लिए कहा, जो कथित तौर पर पहले ही भेजे जा चुके थे, तो एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'यह मेरा काम नहीं है। अगर कागजातों के साथ छेड़छाड़ की गई है, तो लेबर कमिशन उनसे उन्हें पेश करने के लिए कहेगा'।
इसके बावजूद CINTAA के सदस्य पुलिस और एक-दूसरे से बहस करते रहे। कुनिकाबार-बार कहती रहीं कि चुनाव घोषित होने के कारण उन्हें कार्यालय में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।